भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा शिवराजसिंहजी के नेतृत्व में प्रदेश करेगा विकास
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
मप्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर एवं शिवराजसिंह चौहान को प्रदेश का चौथी बार मुख्यमंत्री बन जाने पर आलीराजपुर जिले के भाजपा नेताओं व आम कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। पूरे जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया है। शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र विकास की राह पर अग्रसर होगा। जो काम 15 माह से कांग्रेस सरकार के राज्य में ठप हो गए थे। भाजपा सरकार के समय चल रही लोकप्रिय व जनहितैषी योजनाएं जो कांग्रेस सरकार के राज में बंद कर दी गई थी जिसके चलते प्रदेश की जनता को कांग्रेस राज में परेशानियां उठानी पड़ी अब ये सभी योजनाएं फिर से आरंभ होगी और जनता की परेशानियां भी दूर होंगे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति मेें कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने बताया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर आशा की नई किरण प्रदेश की जनता में जागी है। शिवराजसिंहजी पूरे प्रदेश के सबसे अधिक लोकप्रिय जननेता है। शिवराजसिंहजी के चौथी बार पुनः मप्र का सीएम बनने से यह प्रदेश फिर से तरक्की की राह पर चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ ही आलीराजपुर जिले को भी भाजपा सरकार से बहुत सारी उम्मीदें है। कांग्रेस सरकार के दौरान जो जिले में विकास की गति ठप पड़ गई थी उसे हम सब भाजपा सरकार के माध्यम से क्रियान्वित करवाएंगे। इसके पूर्व भी भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अलीराजपुर जिले को कई सारी योजनाओं की सौगात शिवराजसिंह चौहान दे चुके है भविष्य में भी उनके द्वारा इस प्रकार से जिले के लिए कई सौगातें दी जाएंगी।
इन नेताओं ने जताया हर्ष
प्रदेश में भाजपा सरकार का मार्ग प्रशस्त होने व शिवराजसिंहजी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला,पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पिन्टु सेठ जयसवाल, वरिष्ठ नेता गोविन्द कापड़िया, वरिष्ठ नेता दशरथ चंदेल, किरण जोशी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया।