मांदल की थाप पर जमकर थिरके ग्रामीण, सोरवा में निकाली रंगारंग गैर
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
जिले के ग्राम सोरवा में रविवार को भगोरिया लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया। सुबह से ही ग्राम में दुकाने पर्व को लेकर सज गई थी। सोरवा से लगे आसपास के ग्रामीण धीरे धीरे भीड़ जमा कर रहे थे। दोपहर में भगोरिया का रंग ग्रामीणों में चढ़ता दिखाई दिया।
गुजरात सीमा से लगे ग्राम सोरवा के भगोरिया में रविवार को पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने अपनी मित्र मंडली के साथ समां बांध दिया। सिर पर केसरिया पगडी बांधे पूर्व विधायक चौहान के नेतृत्व में ग्राम के प्रमुख मार्गो से गेर निकाली गई। इस दौरान दोनो ने ढोल मांदल की थाप पर भगोरिया में समां बांध दिया।
भाजपा नेताओं द्वारा निकाली गई गेर ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। गेर में पूर्व विधायक चौहान ढोल मांदल बजाते हुए चल रहे थे, जिसकी धुन पर युवक युवतियां जमकर थिरकते नजर आए। भगोरिया में उन्होने आदिवासी भाई बहनों को भगोरिया पर्व की बधाई भी दी। भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों के साथ जमकर ढोल मांदल
बजाएं और परपंरागत नृत्य किया। इस दौरान उत्साहित लोग जमकर झूमे। इस भगोरिये में आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, कुशलसिंह किराड़, मोन्टु शाह, दशरथ चंदेल, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रिकंेश तंवर, कुलदीप राठौर, जुवानसिंह चौहान आदि शामिल हुए।
इससे पहले पूर्व विधायक चौहान ग्राम खट्टाली पहुंचे व माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ धनराज परवाल के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजली अर्पित कर परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू सेठ परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिरालाल शर्मा आदि साथ में थे।