पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना का आज पुणः चालू की गई

आलीराजपुर कलेक्टर, नपा अध्यक्ष, क्षेत्रिय विधायक ने ग्रहण किया भोजन
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान।
जिला मुख्यालय पर पिछले कई दिनों से बंद पड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना गुरूवार को फिर से नगर पालिका द्वारा स्थानीय आजाद भवन मंे प्रारंभ की गई। इसका शुभारंभ आलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल द्वारा किया गया। इस योजना के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा जरूरतमंदों को 5 रूपये में भरपेट भोजन दिया जायेगा। 


ज्ञात हो कि उक्त योजना का संपूर्ण मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा अपने शासनकाल में प्रारंभ की गई थी। जो कि पिछले कई माह से आलीराजपुर में बंद अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसे गुरूवार को नगर पालिका द्वारा पुनः प्रारंभ करवाया गया।
Share on WhatsApp