हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जय के लगे जयकारे,
दुकानदारों ने दुकाने बंद कर किया सीएए का समर्थन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सीएए के समर्थन में हम भारत के लोग मंच के बैनर तले विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जिले से हजारों की संख्या में नागरिकों, दुकानदारों व ग्रामीणों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली ऐतिहासिक रही जिसमें नगर की संभ्रात परिवारों की महिलाओं ने स्वेच्छा से भाग लेकर सीएए के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। रैली टंकी मैदान से आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रतनिया की बाड़ी पर जाकर समाप्त हो गईं। जहां पर सभा का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए संत कृष्णगोपाल महाराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नागरिकता संसोधन कानून किसी धर्म के विरूद्ध ना होकर उन प्रताडि़त हिंदू जैनएसिक्खएबौद्धएइसाई एवं पारसी समाज के हित में है जो पाकिस्तान बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताडऩा झेल रहे है ऐसे लोगों को भारत में शरण देने का कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है। जिसका हम सब समर्थन एवं स्वागत करते है। वर्तमान समय में इस बील के विरोध में जो छोटी मोटी आवाजे उठ रही है वह प्रायोजित होकर विरोधी राजनीतिक दलो की आवाज है। इस दौरान मंच पर संतगण मौजूद थे।
देखते ही देखते विशाल जन समूह एकत्रित हो गया
नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन मे आलीराजपुर में निकली रैली में ऐसा लग रहा था जैसे जन समूह ही सड़कों पर उतर आया हो। दोपहर 12 बजे के बाद नगर के अंदर जहां ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों की भीड़ आना प्रारंभ हुई इसी के साथ नगर में रहने वाले आम लोग भी हाथो में तिरंगा लिए टंकी ग्राउंड की और जाने लगे। देखते ही देखते टंकी मैदान में एक विशाल जन समूह एकत्रित हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी टंकी ग्राउंड पर पहुंची। जिनके द्वारा भारत माता की जयकारो के साथ रैली में भाग लिया।
90 मीटर लंबा निकला तिरंगा ध्वज
स्थानीय टंकी ग्राउंड से दोपहर करीब 2 बजे तिरंगा रैली प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस रैली में सबसे आगे डीजे बज रहा था जिसमें देश भक्ति गीत बज रहे थे। वहीं रैली में एक वाहन में चल रहा था जिसमें एक युवती भारत माता के वेश में सवार थी। वह 90 मीटर लंबा तिरंगा ध्वज लेकर सैंकड़ो लोग रैली में चल रहे थे। इसके साथ ही रैली में शामिल हजारो लोग भारत माता की जयए वंदे मातरम के नारे भी लगाते हुए चल रहे थे। रैली इतनी लंबी थी की उसका एक छोर बस स्टैंड पर था तो दूसरा हाटगली तक था जिसे देख ऐसा लग रहा था जैसे मानो पुरा आलीराजपुर उमड़ पड़ा हो।
महिलाओं में दिखा उत्साह
नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन मे निकलने वाली रैली के स्वागत के लिए लोगों ने बस स्टैंडएनीम चौकए पोस्ट आफिस चोराहाए झंडा चौकए रामदेव मंदिर चौराहा व अन्य स्थानों पर शिवाजी महाराजए महाराणा प्रतापए टंटया मामाए चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरूषो के चित्र एक मंच बनाकर रखे थे। जहां पर महिलाओं द्वारा रंगोली भी सजाई गई थी। समर्थन रैली के चलते लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाएं जहां तिरंगा लेकर टंकी मैदान पहुंच रही थी वहीं युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही युवा बाइक पर सवार होकर हाथो में तिरंगा लेकर नगर में घुमते हुए दिखाई दे रहे थे।
सीएए के समर्थन में स्वेच्छिक रखी दुकाने बंद
माथे पर तिलक लगाकर हाथो मे सीएए समर्थन के पोस्टर और तिरंगा ध्वज के साथ लोग टंकी ग्राउंड पर सुबह 11 बजे से ही एकत्रित होना प्रारंभ हो गए थे। वहीं व्यापारियों ने भी अपनी स्वेच्छा से दुकाने बंद कर रैली में शाामिल होकर इस कानून का अपना समर्थन दिया। दोपहर करीब 2 बजे प्रारंभ हुई तिरंगा रैली देखते ही देखते एक विशाल रूप में नजर आने लगी। जिसके उक्त रैली प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए फतेह क्लब के पास मेला ग्राउंड पर पहुंची। जहां पर कृष्ण गोपाल महाराज द्वारा सीएए के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। संचालन राजेश गुप्ता ने किया।
Share on WhatsApp