राष्ट्रीय मीरा काव्य अभिव्यक्ति सम्मान से भी सम्मानित
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नगर के स्वर्णकार समाज की विदुषी महिला व कवियत्री माधुरी सोनी को गत दिवस इन्दौर में स्वर्णकार समाज की ओर से साहित्य सरिता सम्मान दिया गया। कवियत्री माधुरी सोनी विगत कई वर्षाे से साहित्य के क्षेत्र में अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है। उनके द्वारा आलीराजपुर नगर में साहित्य, कविता, लेखन आदि विधा से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को भी एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। सोनी के द्वारा लेखन व कविता के क्षेत्र से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को साहित्यिक मंच, व शब्द गीतिका जैसे समूह के माध्यम से जोड़ा गया है। जिसमें सभी कवि व लेखन से क्षेत्र से जुड़े हुए हुई प्रतिभाएं अपनी कविताओं व लेखन कला से एक दूसरे को परिचित करा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। साहित्यिक क्षेत्र से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने का काम भी सोनी सक्रियता से कर रही है।
सोनी के इन प्रयासों के चलते नगर व आसपास के क्षेत्र की साहित्यिक प्रतिभाएं उनसे जुड़ चुकी है। सोनी को इन्दौर में मिले उपरोक्त सम्मान के बाद राष्ट्रीय अभिव्यक्ति मंच द्वारा राष्ट्रीय मीरा काव्य अभिव्यक्ति सम्मान नागदा जंक्शन के ग्रेसिम खेल परिसर में भी दिया गया। सोनी को मिले इस सम्मान पर नगर की साहित्यिक प्रतिभाओं आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईया दी।

