कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल व विधायक मुकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को दी विदाई
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिले से करीब 2000 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने 12 दिसंबर गुरुवार रात ९ बजे नई दिल्ली के लिए विदाई दी। ये सभी कार्यकर्ता 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली भारत बचाओ रैली में भाग लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राठोर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, कांग्रेस नेता यतिंद्र सेठ, राजेश चौधरी, राजेंद्र राठौर, आदि नेताओं के साथ 13 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। सिनेमा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित सभी कार्यकर्ताओं को बसों में बिठाकर रवानगी दी गई। यात्रा दल के प्रभारी के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश एवं जिला कांग्रेस के कार्यालय मंत्री खुर्शीद अली दीवान को यात्रा प्रभारी बनाया गया है। सभी यात्रियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। सभी कार्यकर्ता भारत बचाओ रैली में भाग लेकर 15 दिसंबर की शाम तक वापस जिले में लौटेंगे।
ज्ञात रहे कि
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसम्बर को केंद्र सरकार के खिलाफ नई दिल्ली में भारत बचाओ रैली का विशाल आयोजन किया जा रहा है।इस रैली में हिस्सा लेने के लिए आलीराजपुर जिले से बसों आदि छोटे बड़े वाहनों के द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आज रात को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका पुष्पहारों से स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
Share on WhatsApp