नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

पार्टी में पद एक व्यवस्था हम सब मिलकर करेंगे संगठन को मजबूत-वकीलसिंह ठकराला
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है पार्टी में दिए गए दायित्वों का निर्वहन करना उनके लिए एक मिशन की तरह है जिसे हमारे पूर्ववती जिलाध्यक्षों ने भी बखूबी निभाया है मुझे दिया गया दायित्व एक व्यवस्था है हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है ताकी आने वाले पंचायत एवं मंडी के चुनाव में भाजपा अपना परचम फिर से फहरा सके। यह बात नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं।  ठकराला ने कहा कि हम सब कों मिलकर संगठन के दायित्वों को उसी तरह से निभाना है जिस तरह से पूर्ववती जिलाध्यक्षों के समय निभाते आए है। ठकराला ने कहा कि मै सांसद गुमानसिंह डामोर,पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जोबट के पूर्व विधायक माधो डावर एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए संगठन में मेरे नाम को सहमति दी।
हम सब संगठन के सिपाही है
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने कहा कि हम सब संगठन के सिपाही है और जिसे भी संगठन जो जिम्मेदारी देता है उसे पूर्ण करने में हम सब भी पूरी तरह से एक दूसरे का सहयोग करते है तभी हमारा संगठन इतना मजबूत एवं विशाल है। चौहान ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते आया है और उन्हें विश्वास है कि जो कार्य पूर्ववती जिलाध्यक्षों द्वारा संगठन हित में किए गए एवं उन्हें जिस प्रकार का सहयोग आम कार्यकर्ताओ का प्राप्त हुआ है उसी प्रकार का सहयोग नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ठकराला को भी प्राप्त होगा। चौहान ने कहा कि संगठन ने व्यवस्था दी है जिसमें एक व्यक्ति संगठन का प्रमुख होता है और शेष कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है।  


आम सहमति से हुआ फैसला
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रभारी बन कर आए भोपाल के पूर्व विधायक धु्रव नारायणसिंह द्वारा मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों तथा वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा कर राय शुमारी ली गई। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ध्रुव नारायणसिंह,तत्कालिन भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर की एक बैठक हुई जिसमें सांसद गुमानसिंह डामोर से भी चर्चा कर आम सहमति से अध्यक्ष मनोनित करने की बात पूर्व विधायक चौहान व डावर द्वारा कहीं गई। जिसके बाद सांसद डामोर ने भी इसे एक संगठन के हित में लिया गया बेहतर फैसला बताते हुए उन्हें इस बात की छूट दी की आप लोग आपस में चर्चा कर नाम तय कर ले। जिसके बाद सिंगल नाम का पैनल वकीलसिंह ठकराला के नाम से भोपाल भेजा गया। इस तरह आलीराजपुर जिलाध्यक्ष के लिए ठकराला का नाम की घोषणा भाजपा संगठन द्वारा गुरूवार रात्रि को की गई।


इन्होंने किया स्वागत

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला का शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, सुदामा पवार, भगवानसिंह चौहान, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, अनीता भवर, लता मंडलोई, गिलदारसिंह रावत, दीपक मोदी, रायसिंह भाई करजवानी, गिरीराज मोदी, अंकित शाह, सुधांशु चंदेल, सिद्धार्थ जैन, डॉ. शकील शेख, वसीम, जितेन्द्र चौहान, सुबेसिंह, समद मूगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन्होंने जताया हर्ष
वकीलसिंह ठकराला के भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, देवेन्द्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष रमीला चौहान,पूर्व नपं अध्यक्ष जोबट दीपक चौहान, अजय जायसवाल, जपं अध्यक्ष कटठीवाड़ा,सरमी पचाया, जपं अध्यक्ष आलीराजपुर सुनीता चौहान, जपं अध्यक्ष जोबट शकुंतला डोडवे, जपं अध्यक्ष सोंडवा कमल पराड़, नरींग मोरी, मांगीलाल चौहान,मांगीलाल रावत,जयपाल खरत, कांतिलाल राठौड़,निलेश जैन आदि ने हर्ष जताया है। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी। 
Share on WhatsApp