रात 12 बजे आरती के बाद खीर की प्रसादी का हुआ वितरण,
नगर के कई स्थानों पर हुआ गरबा आयोजन
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
दशहरा पर्व के पांच दिनों बाद आने वाला शरद पूर्णिमा पर्व श्रद्धालुओ को एक बार पुनः नवरात्री पर्व के उल्लास की याद दिलवाता है, इस बार यह पर्व नगर में रविवार को मनाया गया। इसके चलते कई स्थानो पर इस पर्व की धुम रही। अंचल में इस पर्व को पारंपारिक उल्लास से मनाए जाने की परंपरा है। इस दिन अनेक स्थानों पर गरबा रास का रंगारंग आयोजन किया जाता है। वहीं सभी मंदिरों में भगवान का आकर्षक श्रृंगार करने के साथ ही मंदिर परिसर में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की जाती है। पर्व के अवसर पर मंदिरों में रात्रि ठीक 12 बजे महाआरती का आयोजन कर विशेष रूप से खीर की प्रसादी का वितरण किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन बांटे जानी वाली खीर अमृत के समान होती है।
भगवान की प्रतिमाओं का हुआ श्रंगार
शरद पूर्णिमा को लेकर श्रद्वालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में सुबह से ही पूर्णिमा की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी थी। दिनभर भजन किर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। नगर के प्राचीन पंचेश्वर महादेव मंदिर, श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर, शेषषायी आचार्य मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कालिका माता मंदिर, सर्वेश्वर मंदिर, श्रीरणछोडऱायजी मंदिर, राजवाड़ा हनुमान मंदिर,पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान की मूर्तियों का आकर्षक श्रंगार किया गया।
हरसोला समाज ने किया गरबा रास आयोजन
नगर में शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूर्णिमा के चलते स्थानीय हरसोला वणिक समाज द्वारा एमजी रोड स्थित समाज के वल्लभ भवन में गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पंचमुखी रामायण मंडल गरबा टीम द्वारा शानदार गरबो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के चलते सड़क के मध्य एक मंच बनाया हुआ था जिस पर भगवान कृष्ण की तस्वीर रखी हुई थी। गरबा आयोजन रात्री 9 बजे प्रारंभ हुआ जो रात्री 12 बजे तक चला। जिसके बाद भगवान की आरती उतारी गई। रात्री 9 बजे शुरू हुए गरबे के दौरान पंचमुखी रामायण मंडल के गायक जगदीश भाई सराफ, अंकित शाह व अन्य ने दर्शन दे जो रे अम्बे माँ,गरबे घूमती आवि माँ मारी,पटय राजा,पाटन थी पटोला मंगवाओ आज, भक्तो के राजा शयाम मोरे आजा,वंजारा वंजारा वंजारा रे जेसे शानदार गरबे की प्रस्तुति दी। जिस पर समाजजनों ने जमकर गरबा खेला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह भी गरबा पांडाल में पहुचे और गरबा रास किया।
पटेल पब्लिक स्कूल मैदान में शरद पूर्णिमा पर शानदार गरबो का रंग जमा
शरद पूर्णिमा पर पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर इस बार भी शानदार गरबा रास कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस गरबा कार्यक्रम में महिला पुरुष,बच्चों और दर्शको की ऐतिहासिक रूप से भारी भीड़ उमड़ी। समिति के मीडिया प्रभारी स्वरूप क्षीरसागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। पारम्परिक आकर्षक ड्रेस कोड में सज धज कर आए विभिन्न गरबा नर्तक दलों ने प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक मनमोहक गरबों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए स्वस्तिका ग्रुप को, क्ष्तिीय पुरस्कार 11 हजार रूपए गरबा क्वीन्स एवं तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपए पटेल पब्लिक स्कूल को दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता को देखने उमड़े लोग
पटेल पब्लिक स्कूल में आयोजित ओपन गरबा राउंड और नवरात्रि पर्व के दौरान श्रेष्ठ गरबा नृत्य की प्रस्तुति देने वाले महिला,पुरुष और बच्चे नर्तकों को भी आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह मध्यप्रदेश शासन के आदिम जाति कल्याण मंत्री मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,नपा अध्यक्ष सेना पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। रात 12 बजे महाआरती के बाद महा प्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर सहित आसपास के नगरों और ग्रामों से हजारों की संख्या में भीड़ जुटी जो देर तक जमी रही।
रणछोडऱाय मंदिर प्रांगण में भी जमा गरबा
नगर के मध्य रणछोडऱाय मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शरद पुर्णिमा का पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रात्रि १२ बजे भगवान रणछोड राय की आरती उतार कर खीरन की प्रसादी का वितरण भी किया गया। रणछोड मंदिर के पुजारी कपील जोशी ने बताया कि शरद पुर्णिमा पर्व पर भगवान रणछोड राय की प्रतिमा का विशेष श्रंगार कर किया गया। इस अवसर पर रात 12 बजे महाआरती उतार कर राठौड समाज की ओर से खीरन की महाप्रसादी का वितरण किया। इसके पूर्व शरद पुर्णिमा के अवसर पर राठौड समाज के द्वारा मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गरबा रास किया गया। गरबा रास रात ८ बजे से शुरू हुआ जो देर रात 12 बजे तक चला। इस दौरान राठौड समाज की महिलाएं व पुरूषो ने डीजे की धुन पर गरबा खेला।
राठौड समाज महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति सुनिल राठौड ने बताया कि शरद पुर्णिमा पर गरबा रास में महिलाओं ने लाल रंग की साडी व बालिकाओ ने लाल रंग का शुट पहनकर गरबा रास किया गया।
सांई सीटी ने दिया सिंगल यूज पालिथीन बंद करने का संदेश
शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय सांई सीटी में भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें कालोनी के समस्त रहवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कालोनिवासियों के द्वारा सिंगल यूज पालिथीन का उपयोग ना करने का संदेश देते हुए एकता का परिचय दिया। कालोनी में गरबा रात्रि 8 बजे प्रारंभ हुआ जो रात्रि 12 बजे तक चला। इसके बाद भगवान की आरती उतारकर खीर की प्रसादी का वितरण किया गया।
माली मोहल्ले में हुए गरबे
नगर के माली मोहल्ले में रिद्धि सिद्धि युवा मित्र मंडल के तत्वधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर गरबे का आयोजन किया गया। जो रात 12 बजे तक चला। जिसके बाद महाआरती कर खीर का वितरण किया गया। मित्र मंडल के संजय गेहलोद ने बताया कि इस वर्ष रिद्धि सिद्धि युवा मित्र मंडल की और से शरद पुर्णिमा पर गरबे आयोजित किए गए। पांडाल में युवक-युवतियां अलग अलग ड्रेस में गरबे खेलने के लिए पांडाल में पहुँचे। मित्र मंडल द्वारा 1 किंवटल खीर का भगवान को भोग लगाया गया। आयोजन में रिद्धि सिद्धि मित्र मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा।
असाड़पुरा में भी हुए गरबे में थिरके गरबा प्रेमी
भगत सिंह तिराहा असाडपुरा मार्ग बुनियादी स्कूल के पीछे सार्वजनिक विशाल गरबा रास का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे आरती के पश्चात गरबा रास शुरू हुआ जो रात्रि 12 बजे तक चला। इसके बाद सवा क्विंटल खीर का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। इसके अलावा नगर के रामदेव मंदिर चौराहे पर भी गरबा रास का आयोजन किया गया। जहां पर डीजे की धून पर गरबा खेला गया। रात्रि 12 बजे भगवान की आरती उतारकर प्रसादी वितरित की गई।
क्विंटलों से बनी खीर
शरद पूर्णिमा के पर्व पर खीर की प्रसादी बांटे जाने की विशेष परंपरा है, मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा से अमृत की बूंदे पृथ्वी पर गिरती हैए इसके चलते श्रद्वालु भी इस प्रसादी को पाने के लिए आतुर दिखाई देते हैए श्रद्वालुओं में प्रसादी पाने की उत्सकुता को देखते हुए आयोजन समितियों द्वारा भी क्विवंट की मात्रा में दुध एकत्र की खीर बनाई जाती है। रात्रि 12 बजे बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर खीर की प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
पूरा पांडाल खचाखच भरा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीपीएस प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय, पटेल पब्लिक स्कूल स्टाफ एवं मां मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर समिति सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रवि गोस्वामी एवं अभिषेक वर्मा ने किया। आभार नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने माना।
Share on WhatsApp