407 वाहन का पहिया नाली मे फसा मार्ग हुआ अवरूद्ध

पुरानी कलाली रोड़ की हालत जर्जर क्षेत्र के लोग परेशान,
आखिर कब सुधरेगी सडको की हालत
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
नगर के प्रमुख मार्गो के साथ छोटी छोटी गलियो में इन दिनो दो पहिया व चार पहिया वाहनो को चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकी हर जगह सड़को पर बड़े बड़े गडढे हो जाने से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी दबाव वाले यातायात झोन के साथ साथ कम दबाव के यातायात झोन में भी आवागमन बाधित हो रहा है। क्योकी कई जगह गडढो ने विशाल रूप ले लिया है वहीं जगह जगह पर गिटटी उखड़ गई है और नपा प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिए जाने के चलते यहां पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है। 
मंगलवार को वीटी रोड़ और माली मोहल्ले के करीब स्थित पुरानी कलाली पर एक 407 वाहन नाली मे धस गया जिसके चलते सोरवा नाका क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा व यातायात को अन्य स्थानों से निकलना पड़ा। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यहां पर आए दिन दुर्घटना का भय बना रहता है और हमारी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। 
जाम लगने से हुई भीड़, लोग हुए परेशान
407 ट्रक वाहन का पहिया नाली में धस जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया और मौके पर आने जाने वालो की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के रहवासी मुस्तफा,मुर्तूजा मर्चेन्ट, अली असगर जापान, मुस्तकीम मुगल,राजेन्द्र भाई माली, गिरीश राठौड़, राकेश राठौड़ आदि ने बताया कि वे काफी दिनो से मार्ग के खराब होने की सूचना नपा कार्यालय पर दे चूके है। वहीं नाली की स्थिति से भी नपा को अवगत करवाने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं होने से काफी दिक्कते आ रही है। रहवासियों ने नपा से नाली निर्माण व सड़क बनाने की मांग की है।     
नगर की अधिकांश सड़के हुई खराब 
नगर मे नपा द्वारा बनाई गई सड़के कई सालो पुरानी होने के चलते यहां पर हर गली मोहल्ले में फिर से नई सड़के बनाने की मांग रहवासियों के द्वारा की जा रही है लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर की कई सड़के तो ऐसी है कि वहां गडढो में ही सड़क है, सड़क तो कहीं दिखाई ही नहीं देती है। पुरानी नगर पालिका, बस स्टैंड रोड़, वीटी रोड़, प्रतापगंज मार्ग, सीनेमा चौराहा स्थित कलेक्टर भवन के सामने, मुर्गी बाजार, बहारपुरा, पंचेश्वर मंदिर मार्ग सहित कई मार्गो की स्थिति काफी दयनीय है और आवश्यकता इस बात की है की नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही इन सभी मार्गो का पुर्न निर्माण करवाया जाना चाहिए। 

Share on WhatsApp