रो रो कर परिजनो का हुआ बूरा हाल
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खरखड़ी में सोमवार 14 अक्टूंबर की दोपहर में ढाई बजे करीब दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 अन्य गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची और दोनों मृत युवकों के शव जिला अस्पताल भिजवाए। साथ ही घायलों को भी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। जिला अस्पताल में डा केसी गुप्ता ने बताया कि एक गंभीर घायल अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन दो बाइकों की भिड़ंत हुई है उनमें से एक बाइक का पंजीयन क्रमांक एमपी 69एमबी 1495 व दूसरी बाइक का पंजीयन क्रमांक एमपी 69एमए4652 है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसारे दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी।
आमने सामने की जोरदार भिड़ंत होने से वे आपस में टकराकर जमीन पर नीचे जा गिरे जिसके चलते दोनों बाइक चालकों को सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर जख्म हो जाने पर कुछ ही पलों में मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
Share on WhatsApp

थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि इस घटना में एक बाइक पर सवार मोटू पिता सुरतान डावर ग्राम लोढनी व दूसरी बाइक पर सवार केल पिता जामसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी आमझीरी की मौके पर मौत हो चूकी है। वहीं घायलों में राजू पिता गणपत डावर निवासी लोढनी व सुनिल पिता नाहरसिंह डावर ग्राम बड़ी वेगलगावं और कबू पिता नरसिंह भील उम्र 50 वर्ष निवासी आमझीरी शामिल है। जिसमें सुनिल की हालत अत्यधिक गंभीर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद दोनो मृतको के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर मृतक परिजन की महिलाओं का रो रोकर बूरा हाल हो गया।