अंगना पधारो जगदंबा भवानी............

सामाजिक स्तर के गरबो ने बढ़ाई रोनक
आकर्षक वेशभुषा में युवक.युवतियों ने खेले गरबे 
नवरात्रि महोत्सव के आठवे दिन पांडालो में उमड़ा गरबा प्रेमियो का सैलाब 
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर। न्यूज सिटी रिपोर्टर
नवरात्री के चलते नगर के नीम चौक, झंडा चौक, वैष्णव चौक, कालिका माता मंदिर, प्रतापगंज मार्ग,असाड़ा राजपुत समाज, वाणी मोहल्ला, राठौड़ मोहल्ला,सागर वंशीय माली समाज, लोहार समाज व अन्य स्थानों पर झमाझम गरबो ने गरबा प्रेमियों में उत्साह व उमंग का माहौल जमा दिया। 
नवरात्री के ८ वे गरबे में देर रात तक गरबो का दौर चला। इस दौरान पावागढ़ नी पटरानी मारी दूर्गा मात भवानी, झुमे रे झुमे रे झुमेरे सहित अन्य गरबों की शानदार प्रस्तुती नीम चौक में दिखी, जहां पर डीजे की धून पर सुबह ४.३० बजे तक गरबे जमे। नवरात्री का आठवा गरबा होने से सभी गरबा पांडाल में उत्साह का माहौल दिखा। जबकी राठौड़ समाज द्वारा आयोजित गरबे में पुरा पांडाल समाजजनो से खचाखच भरा गया। महिलाएं व पुरूष रंग बिरंगी ड्रेस पहनकर गरबा खेलने पहुंचे। 
वहीं वैष्णव चौक में भी डीजे की धुन पर गुप्ता समाज के लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और उत्साह व उमंग भरे माहौल का आनंद उठाते हुए गरबे खेले। नीम चौक में करीब ३ बजे बाद गरबा पांडाल गरबा खेलने वाले गरबा प्रेमियों से खचाखच भरा गया था। गरबे की धून पर हर कोई थिरकते दिखाई दिया। इस पांडाल में चार शेरो पर सवार मॉ जगतजननी की नयनाभिराम झांकी बनाने के साथ ही आकर्षक विद्युत साज सज्जा भी की गई है।
यहां पर भी गरबो की मची धूम
नगर में सामाजिक स्तर पर भी गरबो का दौर जारी है। जिसमें वाणी समाज, देव वंशीय लोहार समाज, माहेश्वरी समाज, असाड़ा राजपुत समाज,सागर वंशीय माली समाज शामिल है। यहां पर भी नवरात्री के चलते गरबो का माहौल जमा हुआ है। समिति द्वारा डीजे के साथ गरबों का भव्य आयोजन करवाया जा रहा है, पांडाला को आकर्षक विद्युत रौशनी से सजाया गया है। बालाजी गार्डन में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित गरबो में समाज लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है, वहीं रणछोडऱाय मार्ग के समीप आमला लाइन में वीर दुर्गादास राठौड गरबा उत्सव समिति द्वारा करवाए जा रहे गरबे ने रंग जमाया। 
यहां पर पंचेश्वर रामायण मंडल के द्वारा अंगना पधारो जगदंबा भवानी नामक गरबे ने दर्शको व गरबा खेलने वाले गरबा प्रेमियो की खूब सराहना बटोरी। वहीं असाड़पुरा में असाड़ा राजपुत समाज द्वारा गरबा आयोजन में समाजजनो भाग लिया। वैष्णव चौक में बने पांडाला में समाज के युवक.युवतियों के साथ ही बड़ी संख्या में दंपत्ति ने भी नवरात्रि के 8 वे दिन रविवार को उत्साह के साथ गरबा खेला।   
माहेश्वरी समाज में देर रात तक झुमे गरबा प्रेमी
माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित गरबा नगर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहा देर रात्री तक गरबा प्रेमीयों द्वारा गरबारास का आंनद लिया जा रहा है वही माता के भक्तों के द्वारा भी झुम.झुम कर गरबारास किया जा रहा है। गत रात्री को महाअष्टमी के पर्व पर विशेष रूप से नगर से अपना व्यवसाय मप्र और अन्य राज्यों में करने वाले समाजजन नगर में पहुचे व गरबा स्थल पर पहुचकर गरबा रास मे सहभागिता की। 
इसके अलावा नगर के देव वंशीय मालवीय लोहार समाज के दुर्गा महोत्सव में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नवदुर्गा के दर्शन की प्रस्तुति दी गई। जिसको रानू कमेडिया ने कोरियोग्राफ किया एवं देव वंशीय मालवीय लोहार समाज गरबारास करते हुए अम्बिका गोराना ने शानदार गरबारास किया।



Share on WhatsApp