जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल और नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने भी खेले गरबे,
नवरात्रि महोत्सव की अष्टमी पर खचाखच भराया पटेल पब्लिक ग्राउंड
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर। न्यूज सिटी रिपोर्टर
पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर आयोजित हो रहे गरबा उत्सव कार्यक्रम में नवरात्रि के आठवें दिन गरबा नर्तकों ओर दर्शकों में भारी उल्लास देखने को मिला। गरबा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी स्वरूप क्षीरसागर ने बताया कि पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर में देर रात तक गरबों की धूम मची रही। कार्यक्रम में महिला पुरुष और बच्चे आकर्षक ड्रेस कोड में शामिल हुए गरबा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।

बड़ोदा से आई आर्केस्ट्रा पार्टी के सुमधुर संगीत और गरबों पर ऐसा रंग जमा की हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया। मस्त परवान चढ़े इस गरबा रास में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल,युकां नेता बापू पटेल,दिलीप पटेल,अर्जुन पटेल,पुष्पराज पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, पटेल मित्र मंडल के सिंटू जायसवाल, अमरीश नगवाड़िया, मनीष मामा, अनूप सोमानी ने भी उत्साह के साथ गरबा रास किया।

इन गरबो पर झूमे गरबा प्रेमी
पर्व के आठवे दिन रविवार को तू तो काली रे कल्याणी रे मां,म्हारा सोनानो,पंछिडा तू उड़ी ने जाजो पावागढ़ रे,सांसो की माला पर सुमरू में मां का नाम जैसे शानदार गरबा गीत पर गरबा प्रेमी अपने साथियों ओर परिजनों के साथ झूमकर थिरके। उल्लेखनीय है कि यहां पंडाल भी आकर्षक बनाया गया है।
रंग बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमग बना हुआ है। नवरात्रि का अंतिम दौर होने के कारण रविवार अष्टमी पर यहां दर्शको का भारी जन सैलाब उमड़ा। दर्शको के बैठने के लिए आयोजक समिति ने उत्कृष्ट प्रबंधन किया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पटेल परिवार बोरखड़ माँ मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर समिति,पटेल पब्लिक स्कूल स्टाफ आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।
Share on WhatsApp