अन्याय के खिलाफ आ़वाज उठाना मानव धर्म

असाड़ा राजपुत समाज ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम
राष्ट्रगान के साथ किया कार्यक्रम का समापन
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
विजया दशमी के अवसर पर प्रेरणा क्लब असाड़ा राजपूत समाज के तत्वावधान में समाज भवन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह गेहलोत ने कहा कि अत्याचार और अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाला व्यक्ति वास्तविक रूप से मानव धर्म निभाता है। हिन्दू क्षत्रिय धर्म सामाजिक संस्कृति, संस्कारों व परम्परा से जुड़ा हुआ होता है इसे शब्दों में परिभाषित करना असंभव है। हमारे कर्म व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति के ना होकर संसार के सभी वर्गों के हित की रक्षा के लिए प्रयनशील व्यक्ति ही सही मायने में क्षत्रिय धर्म निभाता है। उन्होंने कहा कि जब भी सामाजिक सेवा का अवसर मिले हमे आगे की पंक्ति में खड़े रहना है।
 इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नटवरसिंह  सिसोदिया, समाज के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर, रमन सिंह सोलंकी, हेमंत सिंह सिसोदिया, अशोक सिंह सोलंकी, राजेशसिंह वाघेला,क्लब के संरक्षक उमेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में सामाजिक संगठन को सुदृढ़ करने के लिए बल दिया। कार्यक्रम शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलवन व माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा अस्रो.शस्त्रों का पूजन किया गया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान व देशभक्ति जयकारों के साथ किया गया। 
इनका रहा योगदान
कार्यक्रम संचालन आशीष वाघेला ने किया। आभार क्लब के अध्यक्ष लक्की राठौर ने माना। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह गहलोत, बिजेंद्रसिंह तंवर,नारायण सिंह वर्मा, बीएस चौहान, राजेश राठौर, दीपक गेहलोत, सर्वेश सिसोदिया, चितल पंवार, पीयूश चंदेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित भाटी, रितेश तंवर, शम्मी चावडा, प्रबोधसिंह भाटी, विक्रांतसिंह राठौर,अंकित परिहार, दीपक सिंह सिसोदिया का सराहनीय सहयोग रहा। 
Share on WhatsApp