विजया दशमी पर हवन यज्ञ के साथ होगी रामायण जी की आरती
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर। न्यूज सिटी रिपोर्टर
नवरात्रि महोत्सव के चलते नगर सहित पुरे अंचल में नो दिनो तक मातारानी की भक्ति और आराधना की गई। मंदिरो में जहां श्रद्धालु माताजी के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं गरबा पांडालो में भी जमकर गरबा खेला गया। पर्व के चलते स्थानीय हरसोला वणिक समाज के द्वारा समाज के वल्लभ भवन पर नवरात्रि के पहले दिन से रामायण पाठ किया जा रहा जिसका समापन मंगलवार को होगा।
यहां पर नवरात्री के पहले दिन भगवान राम दरबार के चित्र पर विधी विधान पुर्वक पुजन अर्चन कर पाठ की शुरूआत की गई। जिसके बाद से निरंतर रात्रि 8 से 12 बजे तक रामायण पाठ किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या मे समाजजन शामिल हो रहे है।
विजया दशमी पर होगा समापन
हरसोला समाज रामायण मंडल के मीडिया प्रभारी गिरीराज मोदी ने बताया की नो दिवसीय रामायण पाठ का समापन विजया दशमी पर किया जाएगा। नवरात्री के पहले दिन समाज के गोर लाला जोशी द्वारा पुजन कर रामायण पाठ की शुरूआत करवाई गई।
विजया दशमी पर रामायण जी की आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मोदी ने बताया की समाज के शेलेष सराफ,कल्पेश सराफ,दीपक मोदी, विकेश मोदी, नीलेश सराफ,लक्ष्मीकांत सराफ,पिंटू कापडिय़ा, जयंतीलाल सराफ,गोपाल मोदी, गटु भाई सराफ, निकेत शाह, गोपाल मोदी,जगदीश शाह, मणिलाल सोनी,जीतू भाई सराफ,गिरीश मोदी,जगदीश सराफ, योगेश सराफ सहित अन्य सदस्यगण रामायण पाठ कर रहे है।
Share on WhatsApp