मौसम रहा अनुकूल तो बुराई का प्रतिक रावण जल उठेगा धू धू कर

आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा किया जाएगा रावण दहन,
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर। 
विजया दशमी पर्व मंगलवार को है और इंद्र देव द्वारा लगातार क्षेत्र में की जा रही बारिश से जहां एक और गरबा प्रेमियों मे गिरते हुए बारिश के बावजूद गरबा खेलने का उत्साह चरम पर है वहीं दूसरी और एक दिन बाद होने वाले रावण दहन को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है कि रावण का दहन इंद्र देव करने भी देंगे या नहीं। क्योंकि प्रशासन द्वारा फतेह क्लब मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां प्रारंभ  कर दी गई है वहीं दूसरी और इंद्रदेव भी रोजाना शाम शाम को बारिश की झड़ी लगाकर अपने सर्व शक्तिमान होने का परिचय दे रहे है। ऐसे में कई लोग यह कहते हुए भी सुने गए है कि रावण को इस बार दहन कर के मारा जाएगा या फिर प्रकृति उसे दहन नहीं करने देगी। यदि मौसम ने साथ दिया तो बुराई का प्रतिक रावण धू धू कर जल उठेगा। जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। वहीं जिले में लगी हुई आचार संहिता के चलते इस बार रावण दहन प्रशासन द्वारा किया जाएगा। 
फतेह क्लब मैदान का रास्ता हुआ खराब 
हाल ही में गत रात्रि को हुई जोरदार बारिश के चलते जहां एक और नगर के प्रमुख मार्गो पर बने गडढो में पानी जमा हो गया है वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा फतेह क्लब रोड़ पर दो दिन पूर्व ही मिटटी डलवाई गई थी। ताकी गडढो को भरा जा सके। लेकिन गत रात्रि को हुई बारिश के चलते उक्त मिटटी आमजनो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है और आने जाने वाले लोगों को फिसलन जैसी जगह हो जाने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई लोग तो इस रोड़ पर बाइक सहित गिर भी चूके है। ऐसी स्थिति में यदि बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा तो रावण दहन के समय नगर की संपूर्ण जनता जब रावण दहन करने के लिए फतेह क्लब की और आएगी तो प्रशासन उन्हें किस तरह से सुविधा उपलब्ध करा पाता है यह देखने वाली बात होगी। 
थांदला का ठेकेदार बना रहा जोबट में रावण 
आलीराजपुर नगर पालिका द्वारा रावण दहन के लिए जिस ठेकेदार को नियुक्त किया है वह ठेकेदार थांदला का रहने वाला आबिद नाम का व्यक्ति है। जिसके बारे में जानकारी प्राप्त हुई है उक्त ठेकेदार आलीराजपुर का रावण जोबट में बना रहा है। वहीं नपा द्वारा यह बताया गया कि इस बार 31 फिट का रावण दहन किया जाएगा। इसमें देखने वाली बात यह है की जोबट से आलीराजपुर रावण किस तरह से सुरक्षित आ पाता है। क्योंकि प्रकृति द्वारा रोजाना शाम के समय की जा रही बारिश के चलते रावण के पूतले को आलीराजपुर लाना अपने आप में चुनोतीपूर्ण होगा। 
नपा के कर्मचारी जूटे साफ सफाई में 
नपा द्वारा रावण दहन फतेह क्लब मैदान में किया जाना है। जिसको लेकर तैयारियों का दौर प्रारंभ हो गया है। नपा सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि इस बार रावण दहन के पूर्व जोरदार आतिशबाजी की जाएगी। जिसको लेकर आमजनो में भी उत्सुकता है। रविवार को नपा के कर्मचारियों द्वारा ग्राउंड की साफ सफाई करवाई गई एवं वहां उगी हुई झाडिय़ो को कटवाया गया। 
Share on WhatsApp