परवान चढ़ रहा गरबों का उत्साह,सामाजिक स्तर पर हो रहे गरबो मे मची है धूम,

 नीम चौक में रात्रि 3 बजे तक चले गरबे,
विधायक पटेल एवं पूर्व विधायक चौहान पहुंचे गरबा देखने,
बढ़ रही गरबा प्रेमियों की भीड़
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर। 
 नगर में दुर्गाउत्सव की धुम है मातारानी चौक पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। गरबा पाण्डाल में गरबारास के माध्यम से माता की भक्ति की जा रही है। युवक.युवतियां व महिलाए व बच्चें आर्केस्ट्रा की धुन पर गरबारास कर रहे है। बहारपुरा स्थित राठौड़ समाज द्वारा आयोजित गरबारास में आरती के बाद रात्रि १० बजे गरबारास प्रारम्भ होता है जहां पर खेलने वालों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। माता की स्थापना के छठे दिन पाण्डाल में डाण्डीयों व तालियों की गुंज सुनाई देने लग गई है। 
नवरात्री उत्सव के दौरान आलीराजपुर में हर जगह गरबों की धुम मची है। हर जगह महिला व पुरूष एवं युवक.युवतियां व बच्चें गरबे के रंग में रंगे हुए है। इसी कड़ी में राठौड़ समाज के द्वारा नवरात्री के छठे दिन आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा दी जा रही माता रानी के गरबो की धून पर समाज के युवक.युवतियां ने एक जैसी ड्रेस पहनकर गरबे खेले। वहीं नवरात्रि पर्व में विधायक मुकेश पटेल व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान भी सभी गरबा पांडालो में पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर गरबा रास कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व विधायक चैहान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी मौजूद थे। जहां पर राठौड समाजजनो की और से उनका साफा पहनाकर स्वागत किया गया।  
प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान को समाज भी कर रहा स्वीकार 
इन दिनो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता के साथ.साथ पालीथीन मुक्त भारत के अभियान को समाज द्वारा भी स्वीकार किया गया है तभी तो नगर की वैष्णव चौक के गरबा मंडल में गुप्ता समाज की महिलाओं ने इस सोच को बढ़ावा देते हुए गरबे के दौरान स्वच्छता एवं पालीथीन मुक्त भारत के उपर गरबा नृत्य कर नगर के आमजनो का ध्यान इस अभियान की और आकर्षित किया कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को सफल बना सकते है। जिससे की हमारा नगर एवं देश स्वच्छ एवं सुंदर रहे। जब यह गरबा नृत्य किया गया तो वहां पर उपस्थित दर्शकों ने इस नृत्य की सराहना करते हुए तालियों के साथ नृत्य का अभिवादन किया। यहां पर गरबो में गुजराती परिधान चुनरी व लहंगा ड्रेस व पगड़ी छायी हुई है। गुजराती स्टाईल में युवक युवतियां व महिलाएं गुजराती स्टाईल में गरबे खेलते नजर आते है। 

नवरात्रि के छठे दिन शुक्रवार को समाज के बच्चें हो या बड़े युवक हो या युवतियां सभी सिंगल या जोड़े से सभी ने गरबारास किया। समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल गुप्ता ने बताया की सभी गरबा प्रेमी रात्रि १० बजे महाआरती व प्रसादी वितरण के बाद भक्ति.भाव पूर्वक माँ की आराधना में डुबे हुए है। छठे दिन समाजजनो ने स्वच्छ भारत एवं पालिथीन मुक्त भारत का संदेश दिया। जिसे देखने के लिए नगर की भारी भीड़ उमड़ी।  


नीम चौक मे चले 3 बजे तक गरबे
नगर के नवरात्री पर्व के अन्तर्गत गरबों की धुम मची हुई है। आकर्षक गरबे आयोजित किए जा रहे है। नगर की हृदय स्थल कहे जाने वाले नीम चौक मे नवरात्री पर्व के छठे दिन शुक्रवार की रात्रि ३ बजे तक गरबा चला। इस दौरान पुरा पांडाल माता रानी के गरबो पर झुमता दिखा। मुख्य मार्ग होने से यहां के गरबे रात्रि 11 बजे बाद प्रारंभ होते है जो देर रात तक चलते है। इसके अलावा नगर के असाड़पुरा स्थित अंबे माता चौक कुम्हारवाड़ा तिलक मार्ग स्थित वीर दुर्गादास गरबा पांडाल कालिका माता मंदिर मार्ग माहेश्वरी समाज के बालाजी गार्डन रामदेव मंदिर चौराहे पर देववंशीय मालवीय लोहार समाज,वाणी मोहल्ले में वाणी समाज,सागरवंशीय माली समाज, राक्शा रोड सहित अन्य स्थानो पर भी रौनक बनी हुई है जहां पर नवरात्रि महोत्सव की धूम है। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने खेेेला गरबा
नगर के बोरखड़ स्थित पटेल परिवार एवं माँ मनकामनेश्वरी नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में पटेल पब्लिक स्कुल ग्राउण्ड पर भव्य गरबारास का आयोज किया जा रहा है।  पटेल पब्लिक ग्राउंड पर सार्वजनिक गरबा होने के कारण यहां गरबा देखने व खेलने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ रहे है। प्रतिदिन रात्रि ९ बजे महाआरती व प्रसादी वितरण के बाद गरबा रास प्रारम्भ होता है। 
यहां पर गुजरात से आई हुई टीम गरबा प्रस्तुती दे रही है। जिसकी झलक गरबारास में ग्राउण्ड पर गुजराती गरबों के रूप में दिखाई दे रही है। पूरे ग्राउण्ड में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। नवरात्रि महोत्सव के छठे दिन गरबा पांडाल में आयोजक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल व नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने भी पांडाल में पहुंचकर गरबा खेला।   



माहेश्वरी युवाजन सक्रियता से कर रहे कार्य
माहेश्वरी समाज के बालाजी गार्डन में आयोजित गरबा रास कार्यक्रम में समाज के युवाजन विशेष रूप से सहयोग कर रहे है। प्रतिदिन समाज की और से गरबा रास के दौरान स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में प्रितेश चौधरी, गगन थेपडिया, रितेश काबरा उर्फ गुडडू नवाल, सोनू मोदी सहित नव दूर्गा समिति के अन्य कई युवाजन सक्रिय सहयोग कर रहे है। 

शुक्रवार को माताजी को धूप बत्ती के कार्य में समाज के युवा इकाई जिलाध्यक्ष आशीष अगाल ने सराहनीय सहयोग दिया। इसी प्रकार जब विधायक मुकेश पटेल अपने मित्र मंडलो के साथ समाज के गरबा रास में पहुंचे उस दौरान समाज के समाजसेवी गोपाल नवाल, युवा समाजिक कार्यकर्ता आशीष सोमानी, नारायण माहेश्वरी डी व अन्य ने विधायक पटेल की आगवानी की। विधायक पटेल ने पांडाल में उपस्थित माहेश्वरी समाज के सभी वरिष्ठजनो के पास जाकर उनका अभिवादन किया। 

Share on WhatsApp