नगरपालिका कार्यालय के सामने हुई दुर्घटना,
मार्ग पर लगा जामए पुलिस ने किया ट्राला जप्त
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर मंगलवार एक अक्टूंबर की शाम 5 बजे करीब एक दुखद हादसा हो गया। बाईक क्रमांक एमपी १० एम डब्ल्यू १२५५ सवार पावागढ तीर्थ यात्री को पीछे से आ रहे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक चालक नीचे गिर गया वह उठ पाता तब तक ट्राले ने उसे कुचल दिया। जिसमें बेडानिया जिला खरगोन के निवासी एक युवक ओमसिंह बारेला 25 की मौके पर ही मौत हो गई। बाईक पर पीछे सवार युवक पिंटू घायल हो गया।
ट्राले मे दबने से युवक के शरीर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर बहुत ही डरावना व वीभत्स द्रश्य दिखाई दे रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर ट्राला जप्त कर पुलिस प्रांगण में खड़ा कर दिया है। नगर पालिका के सामने इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक के साथ बाइक पर जा रहे अन्य पावागढ़ यात्री काफी दूखी दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि वे गांव से 5-7 बाइक लेकर मातरानी के दर्शन के लिए पावागढ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद करीब 1 घंटे तक मृतक का शव मौके पर ही पड़ा रहा। जिसे राह चलते लोगों ने कपड़ा डालकर ढक दिया था।
Share on WhatsApp