माहेश्वरी समाज ने विशाल चल समारोह के साथ मां जगदंबा की स्थापना की

पहले दिन बालाजी गार्डन पर हुए गरबे में समाजजनो ने लिया बढ़ चढ़कर भाग
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर। 
नवरात्री महापर्व की शुरूआत रविवार को होने के साथ ही नगर के सभी पांडालो में माताजी की स्थापना धुमधाम से की गई इसी क्रम में स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा नवरात्री पर्व धुमधाम से मनाया जा रहा है जिसको लेकर पहले दिन माताजी का भव्य चल समारोह माहेश्वरी भवन से निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होतेे हुए राजवाड़ा स्थित बालाजी गार्डन पर संपन्न हुआ। जहां पर विधी विधान से पुजन अर्चन कर माताजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। चल समारोह में शामिल महिला एवं पुरूषो द्वारा गरबा नृत्य कर माताजी की आगवानी की गई।
समाजजनो ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
चल समारोह नगर के प्रतापगंज मार्ग रणछोडऱाय मार्ग बस स्टैंड एमजी रोड़ नीम चौक होते हुए राजवाड़ा स्थित बालाजी गार्डन पर पहुंचा। इसके पुर्व चल समारोह में जगह.जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान शितल पेय पदार्थ का वितरण भी किया गया। चल समारोह में शामिल महिलाओं ने पीली साड़ी पहनी हुई थी वहीं पुरूषो ने सफेद वस्त्र पहने हुए थे। नवरात्री पर्व के चलते समाजजनो में उत्साह का माहौल दिखा। इस दौरान समाज के छोटे बच्चों द्वारा भी उत्साह पुर्वक भाग लिया गया।
रथ पर सवार माता की मूर्ति के किए दर्शन
चल समारोह में जहां पुरूष एवं महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए आगे आगे चल रहे थे वहीं चल समारोह के पीछे एक रथ भी चल रहा था जिस पर माताजी की प्रतिमा विराजित की गई थी।

इस दौरान जमकर माताजी के जयकारे भी लगाए गए। चल समारोह में सबसे आगे बैंड चल रहे थे जो माताजी के भजनो की प्रस्तुती दे रहे थे वहीं दुसरे क्रम में पुरूष चल रहे थे।  चल समारोह में शामिल रथ में सवार माताजी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र थी। जिसका प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए गए।
विधी विधान पुर्वक की मां की स्थापना
चल समारोह करीब ढाई घंटे तक नगर भ्रमण कर स्थापना स्थल पर पहुंचा। जहां पर माताजी की प्रतिमा व ज्वारे को विधि विधान पुर्वक पंडित राजेन्द्र ओझा द्वारा पुजन करवाकर स्थापित करवाई गई। तत्पश्चात माताजी की आरती उतारने के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

पहले दिन की आरती समाज अध्यक्ष मकू परवाल एवं गुडडू नवाल के द्वारा उतारी गई। इसके बाद गरबा प्रारंभ हुआ। जिसमें समाज की महिलाए पुरूष व बच्चों ने जमकर गरबा नृत्य किया गया। 

 

Share on WhatsApp