मातारानी के जयकारे के साथ निकले चल समारोह
9 दिवसीय होगा गरबा आयोजन
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
आध्य शक्ति की भक्ति का महापर्व नवरात्रि महोत्सव का पर्व रविवार से आरंभ हुआ। शाम को नगर के कई सार्वजनिक व सामाजिक पांडालो से माता की प्रतिमा स्थापना के धूमधाम से चल समारोह भी निकाले गए। नगर के नीम चौक झंडा चौक प्रतापगंज मार्ग असाड़पुरा कुम्हारवाड़ा पोस्ट आफिस चौराहा राठौड़ मोहल्ला माली मोहल्ला तिलक मार्ग पटेल पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्थानों पर माता की स्थापना श्रद्धापूर्वक की गई। आतिशबाजी और ढोल डमाकों के साथ निकाले गए चल समारोह में बड़ी संख्या में माता के भक्त जय मातादी के जयकारे के साथ गरबा पांडाल तक पहुंचे। इसके बाद माता की आरती उतारी गई व प्रसादी का वितरण किया गया।
चल समारोह में गूंजे मातारानी के जयकारे
शाम ५ बजे बाद स्थानीय असाड़ा राजपुत समाज द्वारा असाड़पुरा क्षेत्र में प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी माता की घट स्थापना की गई। इसके पूर्व बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरूष युवक युवतियां सर्वेश्वर महादेव मंदिर से एकत्र होकर ढोल डमाकों के साथ चल समारोह में शामिल हुए।
असाड़ा राजपुत समाज नवदूर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंतल पवार ने बताया कि चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गा से होता हुआ असाड़पुरा स्थित अंबे माता मंदिर पहुंचा। जहां पर माता की स्थापना की गई। चल समारोह में समाज के युवाओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई साथ ही जयकारे भी लगाए गए।
माली समाज ने की माता जी की स्थापना
नगर के माली समाज द्वारा माँ नवदुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया की नवरात्र के पहले दिन भव्य शोभायात्रा साई मंदिर से निकाली गई। यात्रा में नव कन्या द्वारा माँ का रूप धारण कर शोभायात्रा में चल रहे थे।
महिला मंडल द्वारा लाल चुनरी की वेशभूषा में शामिल हुए साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गरबा पांडाल पर पहुंची। जहां पर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। नगर के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होती हुई मां दुर्गा की शोभायात्रा माली मोहल्ले पर पहुंची जहां पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। यहां पर 7 अक्टूंबर तक मां दुर्गा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में माली समाज महिला मंडल भी उपस्थित थी।
राठौड़ समाज के दो अलग.अलग आकर्षक चल समारोह निकले
नगर का सबसे बड़ा राठौड़ समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गरबा आयोजन किया गया है। यहां पर बहारपुरा स्थित राठौड़ मोहल्ला एवं तिलक मार्ग स्थित वीर दुर्गादास गरबा मंडल द्वारा अलग.अलग भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें शामिल समाजजनो ने गले में जय माताजी के रूपटटे पहने हुए थे। वहीं छोटी छोटी नन्ही बालिकाए एक वाहन में माँ जगत जननी के नो रूपो में सवार थी। चल समारोह के बेंड चल रहा था जिसमें भजनो की धुन पर युवा नृत्य करते चल रहे थे। बेंड के पीछे समाज के वरिष्ठ लोग चल रहे थे। वहीं पीछे पीछे बडी संख्या में समाज की महिलाएं चल रही थी।
राठौड़ समाज अध्यक्ष किशन लाल राठौड़ एवं युवा मंडल अध्यक्ष कमल राठौड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के द्वारा नवरात्रि पर्व पर गरबा रास का आयोजन किया गया है पहले दिन समाज के द्वारा रणछोडऱाय मंदिर से माता रानी का भव्य चल समारोह निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बालक बालिकाएं एक जैसी वेशभूषा में शामिल हुए सभी पूरे चल समारोह में गरबा नृत्य करते हुए चल रहे थे चल समारोह का मुख्य आकर्षण ब्रह्मा विष्णु महेश की चलित झांकी एवं अखाड़ा फाइटर रहे।
Share on WhatsApp