जिला मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण अंचल में भी मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
राक्शा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को की मिठाई वितरित
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन हैंए मोदी जी ने अपने कुशल नेतृत्व से विश्व में भारत की साख बढ़ाई हैं आज पूरा विश्व भारत की और आशा भरी निगाहो से देख रहा हैं वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देशहित में अच्छे फैसले लिए जा रहे हैं। आप लोग यहा अच्छी पढ़ाई करेए अच्छे इंसान बने और अपने माता पिता के साथ ही अपने गांव और देश का नाम रोशन करे। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय राक्शा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान वन्दे मातरम् का सामूहिक गान गाकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे भी लगाए गए।
दो शब्दों का नाम मोदी बना वैश्विक नारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिन के अवसर पर बस स्टेण्ड स्थित बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पुरे विश्व में भारत का मान और सम्मान बढाया हैं। दो अक्षर का नाम मोदी आज पुरे विश्व के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है और मोदी शब्द अपने आप में एक नारा बन गया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने साहसिक फैसले लेकर भारत के लोगों का स्वाभिमान जागृत करने का कार्य किया है चाहे ट्रिपल तलाक हो या धारा 370 देशहित में कड़े फैसले लेकर देश के मान को बढ़ाने का कार्य 100 दिन में ही मोदी सरकार ने किए है। उन्होंने कहा की हम सबको मिलकर लोगो से पॉलीथिन का उपयोग ना करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता हैं प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियो से पॉलीथिन का उपयोग ना करने का आग्रह किया हैं। शाह ने कहा की हमें गर्व हैं की हमने एक कुशल और साहसी प्रधानमंत्री को चुना हैं।
आसपास अंचल में भी मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को आलीराजपुर जिला मुख्यालय सहित सोंडवा, छकतला, वालपुर, सोरवा, कटठीवाड़ा, नानपुर, उदयगढ़ आजादनगर जोबट व आंबुआ में भी विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान छकतला मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने ग्रामीण क्षेत्र में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आम गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए किए गए कार्यो एवं मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजानाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज मोदी सरकार पुरे भारत के छोटे से छोटे वर्ग की चिंता करते हुए उन्हे वे सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है जिससे वंचित वर्ग अब तक दूर था। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या उज्जवला योजना और प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना जिसके माध्यम से करोड़ो लोगो को लाभ मिल रहा है।
मनाया जा रहा सेवा सप्ताह
भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें जिले के पार्टी संगठन द्वारा प्रतिदिन सेवा के कार्य किए जा रहे है। सेवा बस्तियों में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना मरीजों को फल वितरित कर उनका स्वास्थ्य ठीक हो ऐसी कामना करना पालीथिन मुक्त भारत के बारे मे जन जागरूकता फैलाना ताकि पालिथीन का उपयोग लोग ना करे सहित अनेक ऐसे कार्य है जो हर मंडल पर किए जा रहे है। ग्रामीण अंचल मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रायसिंह भाई सुरेश ठकराल विक्रम भयडिय़ा नरींग मोरी जयपाल खरत मांगीलाल रावत पूर्व सरपंच समरथसिंह मौर्य घनश्याम माली जितेन्द्र वाणी धुलसिंह कनेश सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्राम छकतला में वरिष्ठजनो का शाल श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया।
ये थे उपस्थित
आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल हितेन्द्र शर्मा दिपक मोदी प्रतापसिंह सिसोदिया रिंकेश तंवर एमएस पाकीजा अंकित शाह गिरिराज मोदी पार्षद माधु सुरभान पार्षद रितेश डावर सचिन चौहान दीपक परिहार प्रवीण परिहार सचिन योगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on WhatsApp