नगरपालिका क्षैत्र की कोई भी शिकायत हो तो वे सीधे मुझसे संपर्क करें.नपाध्यक्ष सेना पटेल

शहर सरकार आपके द्वार अभियान का बस स्टैंड से किया शुभारंभ 
१६ सितंबर से 2 अक्टूंबर तक लगेंगे शिविर 
गिरीराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर। 
शासन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम शहर सरकार आपके द्वार अभियान में नगर के आमजनों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से परिचित कराया जाकर उन्हे उससे जल्द से जल्द लाभांवित कराए जाने का कार्य किया जाएगा। आम जन की जिन समस्याओं का निराकरण नही हो पा रहा है उनका निराकरण त्वरित किया जाएगा। नया सवेरा युवा स्वाभिमान योजना स्वरोजगार योजना जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कोई दिक्कत आ रही हो या फिर नगरपालिका क्षैत्र की कोई भी शिकायत हो तो वे सीधे मुझसे संपर्क करें। यह बात नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहीं। इस दौरान नपा अध्यक्ष पटेल ने इस अभियान की औपचारिक शुरूआत कर शिविर में विभिन्न लोगो की समस्याओं को सुना एवं तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
बस स्टैंड पर लगाया शिविर
शासन के निर्देश पर नगरपालिका परिषद द्वारा सोमवार को बस स्टैण्ड से शिविर लगाकर शुरूआत की गई।
शिविर में सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि शहर सरकार आपके द्वार अभियान में वार्डवार शिविरों के आयोजन किया जाकर आम नागरिकों से संबंधित सेवाओं को उपलब्ध कराए जाने के साथ स्वच्छ भारत मिशन शहरी परिवहन महिला सुरक्षा पॉलिथिन मुक्त शहर व अन्य के संबंध में आम नागरिको से चर्चा कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आम नागरिकों से शिकायतें प्राप्त कर उसक त्वरित निदान एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिए जाने के लिए आम जन से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस अभियान के तहत 16 सितंबर से 2 अक्टुबर तक नगर के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जावेंगे एवं 2 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक मुख्य अभियान चलाया जाकर शिविर में प्राप्त शिकायतों आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
नगरपालिका ऐप की दी जानकारी
शिविर में नपा के अभिषेक वर्मा ने आम नागरिकों को एमपी ई नगरपालिका ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड एवं प्रथम बार रजिस्ट्रेशन कर आमजन नगरपालिका की सेवाओं और शिकायतों को पूर्ण करने में उपयोग में ला सकते है इस ऐप की सहायता से आमजन घर बैठे ही करो का ऑनलाईन भुगतान विवाह पंजीयन व अन्य सुविधाओं को प्राप्त कर सकते है। वहीं अतिक्रमण साफ.सफाई जल प्रदाय व अन्य समस्याओं की शिकायत भी कर सकते है।
ये थे उपस्थित
शुभारंभ अवसर पर पर्वत सिंह राठौर खुर्शीद दीवान राजेन्द्र राठौर ;गुड्डु राजेन्द्र टवली दिपक दिक्षीत राजू बामनिया रिंकेश तंवर रितेश डावर व अन्य ने नगर की समस्याओं के निदान के बारे में नपा अध्यक्ष एवं सीएमओ से चर्चा की। कार्यक्रम में नपा के रविन्द्र वाघेला सुरेशचंद्र देवड़ा सुनिल कापडिय़ा अनिल डोडवे अरविन्द्र यादव सवेसिंह रामस्वरूप साहू धर्मेन्द्र सोलंकी गणेश किराड़ देवेश तोमर जिगर सर्राफ रवि राठौड़ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।   

Share on WhatsApp