पेंशनर्स एसोसिएशन का भोपाल में जंगी धरना प्रदर्शन 26 सितंबर को
पेन्शनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर
पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को बस स्टेण्ड के समीप बुनियादी शाला में जिलाध्यक्ष व प्रांतीय महामंत्री प्रतापसिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर सिसोदिया ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के कांग्रेस के अपने वचन पत्र में पांच प्रमुख मांग का उल्लेख करते हुए पेंशनरों की मांगों का एक माह में निराकरण करना दर्शाया था। परन्तु मुख्यमंत्री वित्त मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्रियों के लगातार ज्ञापन व ध्यानाकषर्ण के पश्चात भी एक भी मांग का निराकरण नहीं हुआ है। सरकार पेंशनरों को दोयम दर्जे का नागरिक समझ रही है व पेंशनरों की दीर्घकालीन प्रमुख लंबित मांगों के प्रति उदासीनता व उपेक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
सिसोदिया ने बताया कि गत दिनांक 31 जुलाई को आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष व प्रदेश के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए थे। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार ने वचन पत्र में दिए गए मांगों का निराकरण अभी तक नहीं किया गया है इसलिए पेंशनरों का आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है जिसके चलते गुरूवार 26 सितंबर को भोपाल में प्रदेश पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में जंगी धरना प्रदर्शन व रैली कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। बैंठक में सिसोदिया ने बताया कि प्रांताध्यक्ष ओपी बुधोलिया के आव्हान पर प्रदेश के समस्त तहसील जिले की शाखाओं से पेंशनर भोपाल में शाहजहानी पार्क लेडी हॉस्पीटल के सामने दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक एकत्र होकर धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगे।
ये थी कांग्रेस के वचन पत्र में 5 प्रमुख मांगे
1. मध्यप्रदेश शासन की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन संबंधी विसंगतियों को 1 माह के भीतर दूर करेंगे। सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियर का भुगतान 4 किश्तों में कराएंगे।
2.कर्मचरियोंए अधिकारियों एवं पेंशनर्स का स्वास्थ्य बीमा कराएंगे। बीमा दायरे में जो नहीं आउंगे उनको राज्य चिकित्सा सहायता का लाभ देंगे।
3 मध्यप्रदेश के परिवार पेंशनधारी पेंशनरों की पेंशन रिवाईज 80 वर्ष की आयु में की जाती है उसके स्थान पर 70 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी करने का विचार किया जाएगा।
4.पेंशनर्स के कल्याण हेतु राज्य पेंशनर्स बोर्ड का गठन किया जाएगा।
5.केन्द्रीय पेंशनर्स की भांति राज्य पेंशनरों को भी राहत एवं 1000 रूपए चिकित्सा सहायता देंगे।
ये थे उपस्थित
बैठक में पेंशनर नटवरसिंह सिसोदिया एचव्हीएस मूर्ति अरविन्द गेहलोत अनंतराम मिश्रा केसी सिकरवार छोटेलाल मोदी जीएल भाटिया अशोक बिश्या रामप्रसाद शर्मा मांगीलाल सूर्यवंशी दयाराम पठोदे छगनलाल मंडलोई जोगेन्द्र पंवार भुवानसिंह मण्डलोई व अन्य पेंशनर उपस्थित थे। बैठक में सिसोदिया ने 26 सितंबर को भोपाल जाने के लिए आलीराजपुर जिले से पेंशनरों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।