विधायक मुकेश पटेल ने ग्राम वासियों के साथ किया भूमि पूजन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी अंचल में शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों को देने के लिए कटिबद्ध है। जिले में जहां पर भी शासकीय विद्यालय भवन पुराने व जर्जर हो चुके है। उनके स्थान पर अब नए विद्यालय भवन बनाए जा रहे है। शासन स्तर से आदिवासी विकास विभाग को और अधिक सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है। चिचलगुढ़ा में नया शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन बनने का लाभ इस ग्राम सहित आसपास के ग्रामों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। सरकार इस काम के लिए कृत संकल्पित है। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने रविवार को जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर स्थित ग्राम चिचलगुढ़ा में नवीन शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। आदिवासी अंचल में सरकार का विशेष ध्यान है। आदिवासी बहुल जिलों में शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है।
ग्रामीणों के साथ किया भूमि पूजन
रविवार को ग्राम चिचलगुढ़ा पहंुचने पर ग्रामीणों व हाई स्कूल चिचलगुढ़ा के स्टाफ बीआरसी अविनाश वाघेला आदि ने विधायक पटेल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात ग्राम के हनुमान मंदिर परिसर में स्थित रिक्त भूमि पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन का भूमि पूजन ग्रामीणों के साथ विधायक पटेल ने किया। इस दौरान प्राचार्य सुभाष वाघेला व शिक्षक हेमंत सिसौदिया ने विद्यालय की समस्याओं से विधायक पटेल को अवगत कराया।
बच्चों ने बताया बिजली रहती है अक्सर गुल
इस दौरान मौके पर उपस्थित छात्रावास के बच्चों से विधायक पटेल ने पूछा कि आप लोगों को भोजन, नाश्ता चाय समय पर मिलता है कि नहीं? आप लोगों की और क्या समस्याएं है। इस पर बच्चों ने विधायक पटेल को बताया कि हमें भोजन नाश्ता तो समय पर मिलता है किंतु छात्रावास में बिजली अक्सर गुल रहती है। बार बार बिजली चले जाने से रात को अंधेरे में रहना पड़ता है। इस पर विधायक पटेल ने छात्रावास अधीक्षक से बिजली नहीं रहने की समस्या पर सवाल किया तो उनके द्वारा बताया गया कि बिजली लाईन में फाल्ट रहने से ऐसी समस्या आ रही है। इस पर विधायक पटेल ने इस समस्या के लिए बिजली कंपनी के अफसरों से चर्चा कर उक्त समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन बच्चों को दिया। समारोह के दौरान विधायक पटेल ने ग्राम के वरिष्ठों का पुष्पमालाएं पहना कर स्वागत भी किया।
भूमि पूजन समारोह में आरईएस के उपयंत्री मेढ़ा ने बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला भवन की निर्माण एजेंसी आरईएस है। भवन की लागत 17.38 लाख रुपए है। इस लागत में तीन कमरे एक बरामदा, स्नानागार व शौचालय भी बनाया जाएगा।
ग्रामीणों ने खरंजा में घटिया निर्माण की शिकायत बताई
ग्राम चिचलगुढ़ा के ग्रामीणों ने विधायक पटेल को ग्राम पंचायत के द्वारा ग्राम में खरंजा निर्माण में घटिया निर्माण कार्य होने की शिकायत करते हुए बताया कि खरंजा निर्माण होने के कुछ ही दिनों बाद खरंजा पूरा तरह से उखड़ गया है। गिट्टी पत्थर बाहर निकल गए व सीमेंट तो बची ही नहीं है। इस पर विधायक पटेल ने मौके पर उपस्थित पूर्व जनपद अध्यक्ष व ग्राम पंचायत चिचलगुढ़ा के सरपंच पति भुवानसिंह बामनिया से सवाल जवाब किए तो बामनिया ने कहा कि ग्रामीणों से ही उक्त खरंजा निर्माण करवाया गया है। जहां खराब हो गया है उसे रिपेयर करवा देंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, विक्रम भाटिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, जुनैद कुरैशी, सोनू वर्मा, विजय चैहान आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp