वार्ड क्रमांक 5 में 34 लाख रूपए की लागत से बनेगा सीसी रोड

भूमिपूजन समारोह में कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने लिया संयुक्त रूप से भाग
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ 
नगर पालिका परिषद की और से नगर के वार्ड क्रमांक 5 में बनने वाले सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में रविवार को कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने एक साथ भाग लेकर और भूमिपूजन की रस्म अदायगी करते हुए एक नई राजनीतिक मिसाल प्रदर्शित की।  जिससे नगर में यह जन चर्चा का विषय बना कि नगर विकास में कांग्रेस व भाजपा दोनो के नेता मिलकर इस प्रकार से सहभागिता करेंगे तो नगर का समुचित विकास सही ढंग से होगा। इस कार्यक्रम से नागरिकों को ऐसी आस बनी है।

 रविवार को वार्ड क्रमांक 5 सेमलपाटी में सीसी रोड भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। भुमिपूजन समारोह की रस्म अदायगी वार्ड पार्षद आनंद सोलंकी व वार्ड 6 के पार्षद महेश भिंडे ने निभाई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि नगर पालिका नगर के सभी वार्डो के विकास के लिए कृत संकल्पित है नगर विकास में किसी भी प्रकार से राजनीति को आडे नहीं आने दिया जाएगा।
वार्ड वासियों ने विधायक व नपा अध्यक्ष को सौंपा आवेदन
भुमिपूजन कार्यक्रम के बाद वार्ड वासियों ने वार्ड की नाली निर्माण पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल व नपा अध्यक्ष सेना पटेल को ज्ञापन भी सौंपा। समारोह में पार्षद रितेश डावर, माधु सुरभान, पूर्व पार्षद गजेन्द्र सोलंकी, पूर्व पार्षद भूरसिंह डावर, कांग्रेस नेता राजेन्द्र टवली, कृष्णकांत पंचोली, मंसूर मंर्चेट, महिला नेत्री नीतु गोराना, राजु बामनिया, नपा सीएमओ संतोष चौहान, नपा कर्मी अनील डूडवे, सवेसिंह, नितेश राठौड सहित बडी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे। नपा सीएमओ चौहान ने बताया कि सीसी रोड की लंबाई करीब 400 मीटर है और इसकी लागत 34 लाख रूपए है। सीसी रोड निर्माण के दौरान निरीक्षण समिति इसकी मानिटरींग करेगी।
Share on WhatsApp