विधायक पटेल ने किया निर्माणधीन रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म का निरीक्षण
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय से करीब ण्९ किमी दूर ग्राम सेजा में बनाए गए छोटा उदयपुर धार रेल लाइन के रेलवे स्टेशन पर अभी ट्रेन का शुभारंभ नहीं हुआ है उसके पहले ही रेलवे स्टेशन पर लगाए गए 17 पंखे व अन्य उपकरण चोरी हो गए है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल को ग्राम सेजा में रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा बताई गई। इस पर विधायक पटेल ने ठेकेदार को पुलिस थाने पर इस चोरी की वारदात की एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। विधायक पटेल ने पुरे रेलवे स्टेशन, नव निर्मित दोनो प्लेटफार्म, डेढ एण्ड लाइन, रेलवे स्टाॅफ बिल्डिंग व रेलवे अंडर पास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित रेलवे विभाग के इंजीनियर सत्येंद्रसिंह से विधायक पटेल ने रेलवे स्टेशन के संबंधित सभी तकनीकी जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने दूसरे प्लेटफार्म पर बनाई गई लोहे की फेंसिंग अंडर पास के पास जमीन में धसने पर इंजीनियर सिंह को उक्त जाली फेंसिंग को दुरस्त करवाने की बात कहीं।
रेलवे लाइन शुभारंभ की जानकारी ली
विधायक पटेल ने मौके पर से छोटा उदयपुर धार रेलवे लाइन के डीआरएम बड़ौदा देवेन्द्रसिंह से संपर्क कर रेलवे लाइन के शुभारंभ की जानकारी भी प्राप्त की। विधायक पटेल को देवेन्द्रसिंह ने बताया कि रेलवे लाइन शुभारंभ के लिए १८ या २१ सितंबर की तारिख तय की गई थी किंतु अंचल में लगातार बारिश होने के कारण इसे अभी स्थगित किया गया है। संभवतः २१ सिंतबर रेलवे लाइन पर ट्रेन का शुभारंभ किया जा सकता है। विधायक पटेल ने डीआरएम को २ नए समय चक्र पर आलीराजपुर से बड़ौदा व आगे के लिए रेल चलाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
रेलवे लाइन पर ट्रेन का करे शीघ्र संचालन
विधायक पटेल ने रेलवे इंजीनियर सत्येंद्रसिंह को निर्देश दिए कि जब सारा काम इस रेलवे लाइन का पूरा हो चुका है साथ ही फाइनल टेस्टिंग भी हो चुकी है तो फिर छोटा उदयपुर से आलीराजपुर के लिए ट्रेन को चालु कर देना चाहिए। इस दौरान विधायक पटेल ने सुझाव दिया कि बिना किसी ओपचारिकता के भी रेलवे लाइन पर रेल का शुभारंभ कर देना चाहिए। जनता की यह बहुत बडी मांग है इस रेलवे लाइन की आधारशीला तत्कालिन कांग्रेस सरकार के पीएम मनमोहनसिंह ने रखी थी। जिस पर समीपस्थ छोटा उदयपुर के तत्कालीन सांसद व पूर्व रेल लाइन मंत्री रहे नारायण भाई राठवा ने इस रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को गति देने व राशि स्वीकृत करने मे बहुत सहयोग किया है। इसके बाद की केंद्र सरकार ने भी इस लाइन के लिए समय समय पर राशि स्वीकृत की फलस्वरूप २०१९ में यह रेलवे लाइन आलीराजपुर तक पूर्ण हो गई। यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व व उपलब्धि की बात है। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, समाजसेवी विक्रम भाटिया, जीतु देवडा, जुनैद कुरेशीए,धमेन्द्र चौहान सलमान मकरानी, सोनु वर्मा आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp