14.21 लाख की लागत से बनेगा भवन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
समीपस्थ ग्राम सेजा में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने 14.21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय भवन का भूमि पूजन शनिवार को किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का यह प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम में सभी प्रकार की शासकीय विद्यालय भवन बने। इसी कड़ी में ग्राम सेजा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विधायक पटेल ने भवन निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री सीएस झाणिया व एसडीओ एचएस भावेल को निर्देश दिए कि भवन की मजबूती में किसी प्रकार से कोई समझौता नहीं करे। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देवें कि भवन की नींव इतनी मजबूत होना चाहिए कि भविष्य में इस भवन के उपर यदि एक अन्य मंजील का निर्माण करना हो तो वह आसानी से हो सके। विधायक पटेल ने सभी ग्रामीणों से आव्हान किया कि वे इस निर्माण कार्य पर निगाह रखे यदि ठेकदार द्वारा किसी भी प्रकार से घटिया निर्माण किया जाता है तो उसकी शिकायत तुरंत मुझे करे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, समाजसेवी विक्रम भाटिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष कैलाश चैहान, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुर, जीतू देवड़ा, राजू डूमसिंह, विजय चैहान, एडवोकेट जुनैद कुरैशी, सलमान मकरानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
आरंभ में विधायक पटेल ने भवन का भूमि पूजन समारोह ग्राम सेजा के गिलदार पटेल, वेस्ता गुलाबसिंह, कुंवरसिंह डावर, दुलेसिंह देसिंह आदि से करवाया और उनका पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत भी किया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई झाणिया ने बताया कि प्राथमिक शाला भवन में 3 कमरे व एक बरामदा बनेगां साथ ही बाथरुम व शौचालय भी बनाया जाएगा। इस भवन की निर्माण अवधि 6 माह निर्धारित की गई है।
Share on WhatsApp