घटिया व गुणवत्ताहीन खिचडी की सप्लाई को बंद किया जाए- विधायक मुकेश पटेल
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने जिले की आंगनवाडियों में वितरीत किए जाने वाले टेक होम राशन के वितरण को प्रतिबंधित करने की मांग संबधी एक पत्र मुख्यमंत्री एवं आयुक्त आईसीडीएस को लिखा है। विधायक पटेल ने जिले में गुणवताहिन टेक होम राशन में वितरित की जाने वाली खिचडी में अत्यधिक मात्रा में तेल की मिलावट की जाने की शिकायत पत्र में की है। ज्ञात रहे की क्षेत्रीय विधायक पटेल ने गत दिवस विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान घटीया सामग्री वितरण कि शिकायत मिली थी इस पर आंगनवाड़ी केंद्रों में रखे हुए टेक होम राशन के बेगों से अत्यधिक मात्रा में तेल निकलते हुए पाया गया था। इसके बाद विधायक पटेल ने इन अनियमितताओं की और भोपाल स्तर के अफसरो व मुख्यमंत्री की जानकारी के लिए शिकायत की है।
क्या है पत्र में
क्षेत्रीय विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री एवं आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखे पत्र में बताया की आलीराजपुर जिले की समस्त २२२८ आगंनवाड़ी केंद्रो में ६ माह से तीन साल तक के बच्चोंएगर्भवतीध्धात्री माताओं एवं किशोरी बालीकाओं को टेक होम राशन पूर्व में एमपी एग्रों मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा प्रदाय किया जा रहा था परन्तु वर्तमान में महिला आजीवका औद्योगिक सहकारी संस्था मर्या धार ग्राम देलमी तहसील धार जिला धार द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। इस संस्था द्वारा खराब गुणवता का टेक होम राशन प्रदाय किया जा रहा है। मेरे द्वारा समय समय पर आंगनवाडी केन्द्रो पर निरीक्षण के दौरान यह देखने में आया की गर्भवतीध्धात्री माताओं के लिए खिचडी प्रीमिक्स ७५० ग्रा प्रति पेकेट व ६ माह से ३ वर्ष के बच्चों के लिए खीचडी प्रीमिक्स ६२५ ग्राम प्रति पेकेट तथा किशोरी बालिकाओं के लिए खीचडी प्रीमिक्स ९०० ग्राम प्रति पेकेट के साथ.साथ बेग में भी अत्यधिक मात्रा में तेल की मिलावट की गई है जिससे खाघान सामग्री का वितरण नही रोका गया तो भविष्य में बड़ी जन हानी होने की संभावना है।
इस संबध में स्थानीय ग्रामिणों के द्वारा भी आपत्ती ली गई की यदि हमारे बच्चों को कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री व आयुक्त आइसीडीएस से अनुरोध किया की इस कारखाने से जिले में टेक होम राशन के वितरण को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए तथा हमारे आलीराजपुर जिले में ही यहा के स्थानिय स्वय सहायता समुह या सहकारी समिति या ग्रामीण आजीविका परियोजना के समूह को कार्य देने का कष्ट करे। जिससे यहां के गरीब आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को अच्छी गुणवता की खाघ सामग्री प्राप्त हो सके और यहाँ के बेरोजगार लोगो को रोजगार मिल सके।

