जिला स्तरीय पोषण सभा का आयोजन

कार्यक्रम को विधायक पटेल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने किया संबोधित 
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर 
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला स्तरीय पोषण सभा का आयोजन आजाद भवन अलीराजपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री मुकेष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर श्रीमती सेना पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता भी उपस्थित थी। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कुपोषण मुक्ति के लिए सभी स्तर से सामूहिक प्रयास किये जाने की आवष्यकता है। उन्होंने प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दी जाने की आवष्यकता पर बल देने की बात कही। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों पर मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन वितरण करने की बात कही। उन्होंने कहा बच्चों के पोषण के साथ-साथ व्यक्तिगत सफाई, स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देने की आवष्यकता है। उन्होंने कहा इसके लिए मैदानी स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करने की आवष्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा प्रदेष सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावित क्रियान्वयन किया जाकर अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाया जाए।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने कहा प्रदेष सरकार कुपोषण और आंगनवाडी के माध्यम से बच्चों और माताओं तथा महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए जाने के प्रयास हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा आंगनवाडियों का बेहतर ढंग से संचालन किया जाकर बच्चों को कुपोषण मुक्त करने का सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कुपोषण मुक्ति के प्रयासें के लिए मातृ शक्ति को आगे आना होगा। साथ ही जिले के प्रत्येक ग्रामीण और नगरीय आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से माताओं को पोषण की जानकारी देने के प्रयासों को ओर बल देना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने निर्देष दिए कि बच्चों के पोषण पर विषेष ध्यान देना यह प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रों पर मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन, नाष्ता और कुपोषित बच्चों को थर्ड मील वितरण के निर्देष दिए। उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बरदाष्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ पोषण संबंधित जानकारी प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर नियमित रूप से संचालित करने के निर्देष दिए। कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर वार आंगनवाडी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर स्वादिष्ट, पोष्टिक विभिन्न व्यंजन बनाकर लाए थे, जिनकी स्टाॅल लगाई गई थी। अतिथिगण ने उक्त स्टाॅल का अवलोकन किया तथा उक्त पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने उक्त प्रयास की प्रषंसा करते हुए ग्रामीणजनों और महिलाओं को उक्त पोष्टिक आहार का महत्व समझाने की बात कही। 
कार्यक्रम में विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, पत्रकार आशीष अगाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल,समाजसेवी विक्रम भाटिया, कांग्रेस नेता राजेंद्र टवली, जीतू देवड़ा, महिला सशक्तीकरण अधिकारी विजयसिंह सोलंकी, गणमान्य नागरिकगण, बडी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीकारी, कर्मचारीगण, सेक्टर सुपरवाइजर्स, यूनीसेफ के अधिकारीगण, मीडियाजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी जोबट श्री आरआर खोडे ने किया। डीपीएम आईसीडीएस श्री रतनसिंह गुडिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा और आभार व्यक्त किया। 

Share on WhatsApp