तोड़ा 50 साल का रिकार्ड, अब तक आलीराजपुर में हुई 51 इंच बारिश
मप्र के चेरापूंजी के नाम से प्रसिद्ध कटठीवाड़ा में ७८ इंच बारिश
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
प्रकृति की मेहरबानी ने जिले में बारिश के अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए नया किर्तीमान स्थापित किया है। जिला मुख्यालय आलीराजपुर पर ही 51 इंच रिकार्ड बारिश हो चुकी है। नगर के वरिष्ठ नागरिको के अनुसार इससे पहले यहां पर कभी भी 50 इंच बारिश होते कभी नहीं देखी गई हैं। आलीराजपुर नगर के साथ ही साथ जिले के सभी छह विकासखंडों में भी झमाझम रिकार्ड तोड़ बरसात के समाचार है। मप्र के चेरापूंजी कहे जाने वाले कठ्ठीवाड़ा अंचल में भी 78 इंच बरसात दर्ज की जा चुकी है। दो दिनों से लगातार बारिश के चलते शनिवार 14 सितंबर को कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सभी शासकीय व निजी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। निरंतर बारिश ने सामान्य जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया हैं। जिले में बारिश ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 50 इंच से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे जिले की औसत वर्षा लगभग 32 इंच है किंतु इस बार अब तक औसत बरसात से अधिक कुल 51 इंच बारिश हो चुकी है। इस प्रकार औसत बारिश से 19 इंच बारिश अधिक हो चुकी है। वैसे शुक्रवार दिन भर रुक रुक कर बारिश होने का क्रम जारी रहा है। इससे यह आंकड़ा शनिवार की सुबह आठ बजे तक 52 इंच से अधिक का हो जाएगा।
बारिश का आलम यह है कि लोग बारिश को देख देखकर थक गए है और ईश्वर से प्रार्थना करने लगे है कि इंद्र देव अब तो रहम करो। एक समय था जब अच्छी बारिश के लिए लोग इंद्र देव को मनाते थे जिस पर इंद्र देव ने भी जिले वासियों की जी भरकर सुन ली और लोग अब कहने लगे की यह बारिश कब रूकेगी।
सभी छह विकासखंडों में झमाझम बरसात
जिले के चेरापूंजी कहे जाने वाले कटठीवाड़ा में अब तक 78 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है वहीं आजादनगर में 53 इंच सोंडवा में ४५ इंच उदयगढ़ में ४४ और जोबट में ४२ इंच बारिश दर्ज की गई है। नगर के बड़े बुजूर्गो का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में आलीराजपुर में इतनी बारिश होते हुए नहीं देखी है एक अनुमान के तहत लगभग 50 वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुए आलीराजपुर नगर में 51 इंच बारिश दर्ज की गई है।
सामान्य जन जीवन हुआ बुरी तरह प्रभावित
लगातार हो रही बारिश ने लोगों के काम काज प्रभावित कर दिए है। लगातार बारिश ने सामान्य जन जीवन को बुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है खरीब फसलो की स्थिति भी लगातार बारिश से खराब होने की और अग्रसर है। जिला मुख्यालय की सड़कों के हाल बेहाल हो गए है वहीं आलीराजपुर से छकतला मार्ग की स्थिति में भी काफी खराब हो चूकी है।
कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित
जिले में दो दिनो से हो रही लगातार बारिश के चलते कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने 14 सितंबर को सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में लगातार अत्यधिक बारिश के कारण जिले के सभी शासकीय अशासकीय केंद्रीय विद्यालय सीबीएसी से संबंधित विद्यार्थियों एवं आंगनवाडी केंद्रो के बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 14 सितंबर शनिवार का अवकाश घोषित किया जाता है। यह अवकाश सभी विद्यार्थियों के लिए रहेगा।
नदी नाले तालाब हुए लबालब
जिले में हुई अब तक रिकार्ड तोड़ 52 इंच औसत बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदिया तालाब स्टापडेम निस्तार तालाब व अन्य लबालब हो चुके है। जिले की प्रमुख हतनी ओरसंग, सुक्कड़ अनखड़ डोही सभी नदियां लबालब बह रही है। हथनी नदी पर बना हुआ फाटा डेम पूरी तरह से भर चुका है। वहीं जिले का प्रमुख बेगड़ा तालाब, बोरखड़ तालाब, बोरकुंआ सहित अन्य कई छोटे बड़े व निस्तार तालाब भी अपनी पूर्ण क्षमता तक भर चुके है जो कि रबी फसलों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
जिले में 13 सितंबर की सुबह 8 बजे तक बारिश की स्थिति
विकासखंड २४ घंटे में अब तक कुल गत वर्ष २०१८
आलीराजपुर २५.८ १२५४ ६९४
जोबट २९.४ १०५७ ६२१
उदयगढ़ ३५ १०८५ ५६३.८
आजादनगर २२ १३२७ ५८०
कटठीवाड़ा ५६ १९४९ १३४१
सोंडवा ५६ ११३३ ४३७
जिले में अब तक १३०५ मिमी याने ५२.२ इंच बारिश हो चुकी है।
सभी आंकड़े मिलीमीटर में है।
Share on WhatsApp