कल करेंगे बप्पा को धुम.धाम से विदा


निकलेगा भव्य जुलूस विसर्जन को लेकर प्रशासन ने की तैयारी
गिरीराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर
गणेश चतुर्थी पर्व पर विभिन्न पांडालों में भगवान विध्नहर्ता की 10 दिनों तक पूरी श्रद्धा भाव से सेवा की गई। गुरूवार को बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ अनंत चतुर्थी का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा। नगर के सभी गणेश उत्सव समिति अपने.अपने गणपति बप्पा की विदाई के लिए ढोल डमाको डीजे और बैंड के  साथ नाचते गाते रंग बिरंगी गुलाल भरे माहौल में पंचेश्वर महोदव एवं राक्सा नदी पर पहुंचेंगे। जहां पर गणेश प्रतिमा का विर्सजन नपा द्वारा बनाए गए कुंड में किया जाएगा। कोई हादसा ना हो इसके लिए नपा एवं पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है।

बप्पा का विसर्जन करने के लिए खोदे गढढे
नपा अनिल डूडवे ने बताया कि मप्र प्रदुषण बोर्ड नियंत्रण के निर्देशानुसार नदियों का पानी दुषित ना होए इसलिए पंचेश्वर मंदीर के प्रांगण में व राक्सा नदी के समिप बड़े बड़े गढडे खोदे गए है। इन गढडो में प्लास्टिक की बड़ी पन्निया बिछाई गई है। नपा के कर्मचारी वहां पर मौजूद रहेंगे। जो विसर्जन करने आने वाले भक्तों से बप्पा की प्रतिमाओं को लेकर उन गढडो में विसर्जित करेंगे। तथा बाद में इन गढडो को बंद कर दिया जाएगा। जिससे कि नदियों का पानी दुषित नही होगा। 
पुख्ता रहेगी यातायात व्यवस्था  
नगर में गणेश विसर्जन को लेकर पंचेश्वर मंदिर व राक्सा नदी पर पुलिस का कड़ा प्रबंध रहेगा। वहीं विसर्जन जुलूस के चलते नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में जगह.जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया जाएगा। साथ ही मोबाइल वाहन निरंतर नगर का भ्रमण करती रहेगी। कोई दुर्घटना ना घटे इसलिए जहां जहां विसर्जन होगा वहां पर बेरिगेटस लगाकर लोगों को नदि के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं यातायात की व्यवस्था भी पुख्ता तोर पर की जाएगी। 





Share on WhatsApp