भजनो की धून पर वल्लभ भवन में झूम उठे समाजजन
गिरीराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर
स्थानीय हरसोला वणिक समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर माखन मटकी फोड़ी गई। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के चलते कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री मथुरा वाले द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। इस दौरान नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारो से पुरा पांडाल झूम उठा। इस अवसर पर हरसोला समाज की महिलाओं ने गरबा रास भी किया। उल्लेखनीय है कि नगर के मध्य एमजी रोड़ स्थित वल्लभ भवन में 7 दिनों तक श्रीमद भागवत कथा चल रही है। जिसका शुभारंभ रविवार को चल समारोह के साथ किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुष शामिल हुए थे।
ये थे उपस्थित
कष्ण जन्मोत्सव के पूर्व समाज के किशोर शाह कृष्णचंद्र शाह ने भागवत जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेन्द्र मोदी बालकृष्णशाह अमित शाह श्याम शाह कल्पेश सराफ ब्रजेश सराफ वन्दना सराफ अल्का मोदी माधुरी शाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
