प्रदेश में प्रगति और खुशहाली का संदेश लेकर आई कांग्रेस सरकार.महेश पटेल
गिरीराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज सिटी रिपार्टर
मप्र की कांग्रेस सरकार की 8 माह की उपलब्धियो जनहितेशी योजनाओ का सफल क्रियान्वयन तथा सरकार द्वारा वचन.पत्र अनुसार एक के बाद एक पुरे वादे निभाने को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय पर ढोल ताशे बजाकर एवं जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं सरकार की उपलब्धियो को लेकर कार्यकर्ताओ एवं आमजनो को मिठाईयां भी वितरित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्र सरकार की गलत नितियो के कारण देश मे भयानक मंदी का दौर
जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेलए विधायक मुकेश पटेलए कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने संयुक्त रुप से बताया कि केंद्र सरकार की गलत नितियो से वर्तमान मे देश इस समय भयानक मंदी के दौर से गुजर रहा है। देश मे बढ़ती बेरोजगारी से कोहराम मचा हुआ है। पेट्रोल.डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं रुपये की कीमत रसातल में पहुंच चुकी है ओर जीडीपी धराशायी हो चुकी है। केंद्र सरकार की इन घोर विफलताओं के बावजूद बंशी बजा रहे नीरो के अक्षम नेतृत्व के कारण देश की अर्थव्यवस्था के हालात इतनी बुरी स्थिति में पहुंच गए हैं। मप्र मे जबसे कांग्रेस की सरकार आई जब से मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व पिछले ८ महीनों में ठोस दूरदर्शी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी एवं नितिगत फेसले लिए गए है। जिससे प्रदेश की आमजनता सहित गरिब वर्ग लाभांवित हो रहे है।
भाजपा के आरौप सरासर मिथ्या आधारहीन और भ्रामक प्रचार है
पत्रकार वार्ता मे नेताओ ने बताया कि भाजपा नेताओ को सत्ता से बेदखल हो जाने का गम है और वह अभी तक इस सदमे से उबर नही पाए है। जिसके चलते आम जनता को प्रदेश सरकार के खिलाफ गुमराह करने का काम रहे है। भाजपा लगातार यह भ्रम फैलाने की भी कोशिशें कर रही है कि उसकी पिछली सरकार की योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद कर रही है या करने के प्रयास कर रही है। यह सरासर मिथ्याए आधारहीन और भ्रामक प्रचार.प्रचार है। जबकि प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि बिना समीक्षा के पूर्ववर्ती सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कांग्रेस सरकार ने मात्र अपने 8 महीनों के कार्यकाल में ही अब तक डेढ़ लाख से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित कर अपनी पवित्र नीति और नियत को स्पष्ट कर दिया है। आश्चर्य तो इस बात का है कि कमलनाथ सरकार का अभी से हिसाब वे लोग मांग रहे हैं जो विगत 15 वर्षों के लंबे कार्यकाल के बावजूद मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य में तब्दील नहीं कर पाए। प्रदेश की भाजपा सरकार के पुर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के शासनकाल मे मप्र महिला अत्याचारोंए किसान आत्महत्याओंए बेरोजगारी और कुपोषण में लगातार अव्वल बना रहा। इनके ही शासनकाल मे आलीराजपुर देश का सबसे गरीब जिला बना रहा।
इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल थेपडिया यतेंद्रसिंह भाटी खुर्शिद अली दिवान शकुर बाबा टेलर राजेंद्र टवली सुरेश सारडा केलाश भाई सरपंच धनराज थेपडिया भुरसिंह डावर ललीत जैन राजेश चोधरी नंदु सेठ पंचोली अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी विधायक मिडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली जगदिश पप्पु पटेल राहुल परिहार शाबीर बाबा राजु बामनियां ईरफान मंसुरी चितल पंवार झेतरा भाई राजु चोहान श्याम राठोर इरशाद चंदेरी भाया भाई सरपंच अनुप सोमानी मंसुर मंर्चेंट ब्रजेश खंडेलवाल बहादुर भाई राहुल भयडिया संदिप माहेश्वरी आशिक मंसुरी अंकित माहेश्वरी विक्की डुडवे अमित भाटी सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

