कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर
ढोल शंख बाजे और घंटी बजाकर कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना
प्रमुख मार्गो से निकाली गई रैली में महु की विधायक उषा ठाकुर भी हुई शामिल
गिरीराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बुधवार को कमलनाथ सरकार की जन विरोधी नीती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर जरबजस्त आंदोलन कर घंटनाथ शंखनाद कार्यक्रम के तहत विशाल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। इस पुरे आंदोलन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान जोबट के पूर्व विधायक माघोसिंह डावर भाजपा नेता भदू भाई पचाया आजमसिंह अवास्या के अलावा महू विधायक और आलीराजपुर घंटनाथ शंखनाद कार्यक्रम की प्रभारी उषा ठाकुर भी सम्मिलित हुई और प्रदेश की कमलनाथ सरकार की जन विरोधी नीती का विरोध करते हुए जमकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन एकत्रित हुए।
घंटी बजाते निकले प्रमुख मार्गो से
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला कार्यालय से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन ढोलए तासेए शंखए बाजे और घंटी लेकर सम्मिलित हुए। यहां से रैली नगर के पोस्ट आफिस चौराहा झंडा चोक रामदेव मंदिर चौराहा दाहोद नाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जमकर नारे लगाए गए। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता घंटी और बाजे बजाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कमलनाथ सरकार होश में आओ होश मे आओ बेरोजगारो को भत्ता दो जनता से किए वादो को पुरा करो कांग्रेस हाय हाय भारत माता की जय के नारे भी
लगाए गए।
चौराहो पर रूककर किया प्रदर्शन
रैली भाजपा कार्यालय से दोपहर करीब 1 बजे प्रारंभ हुई। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख चौराहो पर रूक रूककर कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताकर प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए लोग अपने घरो से बाहर निकल आए। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी की टोपी और रूपटटे पहने हुए थे। रैली जैसे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंची आंदोलनकारी कलेक्टर गेट पार कर कलेक्टर परिसर के अंदर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनके घर आए बढ़े हुए बिजली के बिल दिखाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का जमकर विरोध जताया।
प्रभारी मंत्री बघेल कर रहे अवैध रेत परिवहन
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन की आंख के नीचे प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल रेत का अवैध परिवहन कर रहे है और प्रशासन और कलेक्टर ऐसे ट्रकों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। चौहान ने कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के अवैध कार्यो को संरक्षण देने में लगा है और शासन प्रशासन कांग्रेस के राज में निष्क्रिय होकर अवैध कार्य करने वालो का सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ग्राम भोरन में मां बाप एवं बेटे की जिस तरह जघन्य हत्या की गई है उससे लगता है कि कानुन व्यवस्था पुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
स्थानांतरण में माता बहनो को भी नहीं छोड़ा कांग्रेस ने
धरने को संबोधित करते हुए महु विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि कांगे्रस की सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है हालत यह हो गई है कि कांग्रेस के विधायक ही उनके मंत्रियों पर पैसा लेकर काम करने का आरोप लगा रहे है। कांग्रेस के राज में मंत्री से लेकर संत्री तक हर कोई भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। पुरे प्रदेश में सिर्फ एक ही उद्योग चल रहा है वह है तबादला उद्योग जिसके चलते कांग्रेस की सरकार द्वारा माता बहनो के साथ इस तरह का दुव्र्यवहार किया गया है कि उन्हें ऐसी जगह स्थानांरित किया गया है जहां आवागमन में काफी परेशानी आ रही है।
कांग्रेस की चमचागिरी करना बंद करे कलेक्टर
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि आलीराजपुर कलेक्टर कांग्रेस की पिठठु बनकर काम कर रही है जबकि कलेक्टर को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। कलेक्टर के लचर प्रशासन के चलते जिले की 321 स्कूले शिक्षक विहिन हो गई है जिसमें भारी भ्रष्टाचार करते हुए स्थानांतरण किए गए है। शाह ने कहा कि कलेक्टर को अपनी कार्यशेली सुधारना चाहिए वे जनता के प्रति जवाबदार है ना कि कांग्रेस के नेताओं के प्रति। शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की हालत अत्यंत खराब है जिसके चलते ग्रामीण बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है लेकिन जिले में अधेंर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर शासन प्रशासन चल रहा है।
गरीब वर्ग की योजना को कांग्रेस ने किया बंद
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के समय गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए सैंकड़ो योजनाए बनाई गई थी जिसे कांग्रेस की सरकार ने आते ही बंद कर दिया है। आज किसान ठगा सा महसुस कर रहा है और 2.2 लाख रूपए के कर्जमाफी की बाट जो रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। बल्कि बिजली के बड़े बड़े बिल देकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। डावर ने आमजनों एवं गरीब वर्ग के हित में भाजपा द्वारा सड़कों पर लड़ाई लडऩे की बात कहीं।
ये थे उपस्थित
आंदोलन में वकीलसिंह ठकराला नरींग मोरी जयपालसिंह खरत मांगीलाल रावत अमनसिंह भिंडे दूरसिंह कनेश अजय जायसवाल मनीष शुक्ला मांगीलाल चौहान राकेश अग्रवाल देवेन्द्र श्रीवास्तव दीपक चौहान निर्मला डावर अनीता चौहान मकू परवाल पींटू जायसवाल दशरथसिंह चंदेल अशोक ओझा हितेन्द्र शर्मा पार्षद कांतिलाल राठौड़ रितेश डावर माधो सुरभान रिंकेश तवर मोंटू शाह दिलीप चौहान अंकित शाह गिरीराज मोदी सचिन चैहान कालुसिंह रावत सुधांशु चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सरपंच जपं सदस्य जिपं सदस्य मौजूद थे।





