पुत्र को मारी गोली तो माता पिता को फालिए से काट डाला,
पिता की गर्दन कर दी धड़ से अलग, आरोपी परिवार के ही लोग
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम भोरण में 9 व 10 सितंबर की दरम्यानि रात्रि को दो बजे करीब पारिवारिक जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या परिवार के ही रिश्तेदारों ने कर दी। जमीन विवाद को लेकर आरोपी परिवार के लोगों में इतना आक्रोश था कि उन्हौंने पहले तो सोए हुए पुत्र धर्मेंद्र को गोली मार दी। शोर सुनकर उठे माता पिता बीच बचाव के लिए पहंुचे तो उन्हें भी फालिए से वार कर बेरहमी से काट डाला। वृद्ध पिता की गर्दन पर फालिए से ऐसा वार किया कि उसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रात में ही घायल अवस्था में धर्मेंद्र वास्कले 25 को जिला अस्पताल रैफर किया गया किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुबह वृद्ध माता पिता हजरी बाई पति लटू 58 व लटू पिता भीकला 62 निवासी तलाव फलिया भोरण के शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
यहां पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व परिवार के लोग पहुंचे और शवों का पीएम दो चिकित्सकों की पैनल से करवाया। एसपी विपुल श्रीवास्तव के अनुसार सोंडवा पुलिस थाने पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे दोनों पक्षों में जमीन विवाद होना आरंभिक जांच में पता चला है। पुलिस पार्टी आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेजी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीन विवाद के चलते हुई हत्या
जिला अस्पताल प्रांगण में एसडीओपी धीरज बब्बर ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि पुलिस को आरंभिक जांच में पता चला है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद है। अभी तक जो जानकारी परिजनों व ग्रामीणों से लगी है उस अनुसार भगोरिए त्यौहार के समय जमीन विवाद के आए फैसले में पीड़ित पक्ष के हक में जमीन होना बताया गया था। तभी से आरोपी पक्ष इनसे रंजीश रखे हुए था। बीती रात आरोपियों ने समूह रुप में पीड़ित पक्ष के घर पर धावा बोला। पहले उन्हौंने घर के समीप ही बने स्कूल के किचन शेड में सोए हुए धर्मेंद्र व उसकी पत्नि पर हमला बोला। धर्मैंद्र को सोते हुए आरोपियों ने गोली मार दी। शोर सुनकर उसके माता पिता हजरी बाई व लटू आए तो उन पर धारदार हथियार फालिए से वार कर उनकी हत्या कर दी और सभी मौके से फरार हो गए।
परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
तीनों मृतकों में से एक धमेंद्र का शव का रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। वही लटू व हजरीबाई के शव को लेकर परिजन सुबह पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, दीलू पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया आदि जनप्रतिनिधिगण पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। धमेंद्र के शव से लिपट लिपट कर उसकी पत्नि, बहन आदि रिश्तेदार बड़ी देर तक रोते रहे। इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गई। बहुत ही ह्दय विदारक दृश्य था जिसे देखकर वहां आई हुई हर आंख नम हो गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों शवों का पीएम डाॅ संजय सोलंकी व डा केसी गुप्ता की पैनल ने किया। शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस नृशंस हत्या कांड की विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित आदि जनप्र्रतिनिधियों ने कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने पुलिस अफसरों से एक स्वर को इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार करने की मांग कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।
ये है आरोपी
सोंडवा थाना प्रभारी सुनिता मंडलोई, उप निरीक्षक बीएस धमावत व उमराली चैक्ी प्रभारी उनी अंकिता जाट ने बताया कि इस हत्याकांड में फरियादी विक्रम पिता लटू की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें छह नामजद आरोपी बनाए गए है। जिसमें अमरसिंह पिता अनसिंह, रुमाल पिता अनसिंह, मुकेश पिता अमरसिंह, रेमसिंह अमरसिंह, सेमसिंह पिता अमरसिंह एवं लावरिया पिता रुमाल सभी निवासी भोरण शामिल है। पुलिस इन छह आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। ज्ञात रही है कि जिले में इस जघन्य हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। सभी ने इस हत्यकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है।
ये तस्वीरें आपकों विचलित कर सकमी है। कृपया कमजोर दिल वाले ये तस्वीरें नहीं देखें।
Share on WhatsApp