भाजपा संगठन चुनाव 22 से २८ सितंबर के मध्य कल होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव
गिरीराज मोदी सिटी रिपोर्टर
आलीराजपुर न्यूज
भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार समस्त जिले में 22 से 28 सितंबर के मध्य बूथ स्तर के अध्यक्ष बनाए जाना है, अध्यक्ष ऐसा कार्यकर्ता होना चाहिए जो बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं में तालमेल बनाते हुए सभी वर्गो व समाज के सभी प्रतिनिधियों को अपने साथ लेकर पार्टी को बूथ पर मजबुती प्रदान कर सके व इसके लिए लगातार अपना समय दे सके। यह बात पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी धु्रव नारायणसिंह ने सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान सिंह ने कहा कि पार्टी की मंशा है कि युवा व नए लोग पार्टी संगठन की विचारधारा से जुड़े व केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां जो आमजनो के लिए बनाई गई है वे घर.घर तक पहुंचे ऐसी टोली का निर्माण भी बूथ स्तर पर किया जाना चाहिए। कार्यशाला के पश्चात धु्रव नारायणसिंह ग्राम खटटाली स्थित चारभुजा मंदिर पहुंचे और आशिर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर,भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश अग्रवाल, हिरालाल शर्मा भी मौजूद थे।
कांग्रेस में चल रही कलह कभी भी गिर सकती है सरकार
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ध्रुव नारायणसिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 8 से 9 माह के मध्य ही जनता के बीच अलोकप्रीय हो गई है। कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे उस पर वे खरे नहीं उतरे है और हालत यह हो गई कि कांग्रेस के विधायक उनके मंत्रियों पर पैसा लेकर काम करने व भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस में चल रही कलह के चलते यह सरकार ज्यादा समय ना चलते हुए कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव हम अपनी गलतियो के कारण हारे है वरना जनता तो हमारे साथ थी और लोकसभा चुनाव में जनता ने हमारा साथ देकर यह बता भी दिया। सिंह ने कहा कि जनता का हित भी इसी में है कि जल्द से जल्द यह भ्रष्ट सरकार की प्रदेश से विदाई हो।
शंखनाद घंटनाद आंदोलन की बनी रूपरेखा
भाजपा संगठन के निर्देश पर बुधवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस की जन विरोधी नितियों व अपेक्षाओं पर खरे ना उतरने को लेकर शंखनाद घंटनाद आंदोलन कलेक्टर कार्यालय पर किया जाएगा। जिसमे प्रमुख रूप से महू के विधायक उषा ठाकुर को आंदोलन का प्रभारी बनाया गया है। आंदोलन के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अजय जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के घेराव के दौरान शंख और घंटी बजाकर इस सोई हुई सरकार को जगाया जाएगा। पिछले 9 माह में कांग्रेस की सरकार ने मप्र को बदहाली के हाल पर ला दिया है। ना तो किसानों के कर्जे माफ हुए है और ना ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता व रोजगार दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए अतिथि शिक्षकए कर्मचारी वर्गए पंचायत सचिवो से जो वादे किए गए थे वे एक भी पुरे नहीं किए गए है। साथ ही भाजपा द्वारा गरीब वर्ग के लिए चलाई गई संबल योजना भी बंद कर दी गई है। जिसके चलते गरीब वर्ग परेशान है और बिजली के भारी भरकम बिल आमजनो को थमाए जा रहे है। इन सभी बातो को लेकर जिम्मेदार विपक्ष के रूप में भाजपा अपनी जिम्मेदारी समझती है और जनता की इस लड़ाई में भाजपा सड़कों पर उतरकर कांग्रेस को उसके वादे याद दिलाएगी। संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने किया। आभार जिला महामंत्री मकू परवाल ने माना।

