चल समारोह के साथ हुई भागवत कथा की शुरुआत
गिरीराज मोदी न्यूज सिटी रिपोर्टर
आलीराजपुर।
स्थानीय हरसोला वणिक समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रविवार से किया गया। जिसके चलते समाज के वल्लभ भवन में 7 दिनों तक धर्म की गंगा बहेगी। कथा शुभारंभ अवसर पर रविवार दोपहर को समाजजनों ने ढोल ढमाकों के साथ भागवत जी का चल समारोह निकाला। जिसमे बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुष ने भाग लिया। उक्त चल समारोह वीटी रोड से प्रारम्भ हुआ जो निम चोक, एमजी रोड होते हुए वल्लभ भवन पर पहुँचा। जहां पर पहले दिन की कथा प्रारंभ हुई। कथा का वाचन संजय शास्त्री मथुरा वाले द्वारा किया गया। चल समारोह में कथा वाचक पंडित शास्त्री भी शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजन भागवत जी ठाकुर जी प्रतिमा को बारी बारी से उठाते हुए चल रहे थे। इस दौरान गिरिराज धरण की जय और वल्लधीश की जय के जयघोष भी लगाए गए।
7 दिवसीय होंगे अनेक कार्यक्रम
समाज अध्यक्ष राजेन्द्र मोदी ने बताया की प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता हैं प्रतिवर्ष अनुसार रविवार से वल्लभ भवन में भागवत कथा की शुरुआत की गई। 7 दिवसीय कथा के दौरान गोर्वधन पर्वत पूजनए रूखमणी विवाह प्रसंगए कृष्ण जन्म सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कथा का समय दोपहर 1ण्30 से शाम 6 बजे तक रहेगा। कथा के पहले दिन कथा वाचक शास्त्री द्वारा भगवत गीता का सार बताया। उसके पश्चात शाम को 6 बजे आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
ये थे उपस्थित
चल समारोह में समाज के जगदीश शाह,दीपक मोदी, श्याम शाह,अमित शाह,कल्पेश सराफ,जयेश भट्ट,भावेश शाह,नारायण शाह,दिलीप भाई शाह,वन्दना सराफ,अल्का मोदी,राजेश्री शाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। पण्डित शास्त्री के साथ तबला वादक माधव, बैंजो वादक कृष्णा,गोपाल पुजारी,विकास,ओमप्रकाश सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जो प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुति देंगे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी गिरिराज मोदी ने दी।


