विधायक मुकेश पटेल ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
गिरीराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
जिले के सोंडवा विकासखंड के अंतर्गत कई ग्राम अभी भी सड़क विहिन है जहां पर जाने के लिए ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा अपने ग्राम में सड़क निर्माण व बिजली की समस्या का निराकरण करने हेतु क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल को ग्रामीणों ने गुहार लगाई। जिस पर क्षेत्रीय विधायक पटेल ने शुक्रवार को छकतला क्षेत्र के ग्राम बेसवानी, जामली, रोशिया, लोढनी आदि ग्रामों का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राम बेसवानी के ग्रामीणों ने विधायक पटेल को बताया कि बेसवानी ग्राम को छकतला व सोंडवा विकासखंड मुख्यालय से जोडऩे के लिए सड़क निर्माण की अत्यधिक आवश्यकता है।
वर्तमान में इन दोनो ग्रामों तक जाने के लिए ग्राम बेसवानी से कच्चा मार्ग बना हुआ है। इस पर बारिश के दिनो में नाले में पानी बहने से ग्राम का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने विधायक को ग्राम बेसवानी फाटक से जामली तक पगदण्डी मार्ग पर बाइक पर बिठाकर भ्रमण भी करवाया। इस दौरान रास्ते में आने वाले बेसवानी नाले तक निरीक्षण के दौरान विधायक को ग्रामीणों ने सड़क नहीं होने पर होने वाली परेशानियों की जानकारी दी।
बेसवानी नाले पर रपट सह पुलिया निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखा। इस पर विधायक पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम बेसवानी फाटक से जामली व रोशिया तक करीब 9 किमी सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। विधायक पटेल ने इन ग्रामों का दौरा कर लौटने के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अफसरो को उपरोक्त मार्गो का सर्वे कर उसे शीघ्र बनवाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम बेसवानी, जामली के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विधायक पटेल ने उक्त ग्रामों में दिवासा कार्यक्रम में भी भाग लिया।
Share on WhatsApp