प्रतिदिन आरती के पश्चात हो रहे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम,
आकर्षक रूप से सजे पांडाल
गिरीराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव के चलते भक्ति और आराधना का दौर जारी है। प्रतिदिन रात्री को आरती के पश्चात धार्मिकए सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। नगर के कई स्थानो पर भगवान गणेश की स्थापना करवाई गई है। जहां पर पांडाल में आकर्षक रूप से सजावट करने के साथ ही अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर सभी मोहल्लो में उत्साह का माहौल है। मोहल्लेवासी बढ़ चढ़कर कार्यक्रमो में भाग ले रहे है। वहीं नगर के नीम चौक, वीटी मार्ग, पोस्ट आफिस चौराहा, कालिका माता मंदिर मार्ग, झंडा चौक, वाणी मोहल्ला, रणछोडराय मार्ग,सेमलपाटी, तीखी इमली,राक्शा,टंकी ग्राउंड सहित अन्य स्थानो पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चें एवं महिला पुरूष भाग ले रहे है।
नींबू व चेयर रेस का हुआ आयोजन
नगर के मध्य स्थापित कुआ फलिया परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पर प्रतिदिन आरती के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। कुआ फलिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि गत रात्री को बच्चो, पुरूष व महिलाओं के लिए चेयर रेस व नींबू रेस प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों व महिला पुरूष ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं सहयोग कालोनी में रहवासियों द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के पांडाल में प्रतिदिन बच्चों व महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चेयर रेस, हाथी की सूंड,आलु रेस, नींबू रेस व अन्य प्रतियोगिताए हुई।
केशवनगर में गणेशोत्सव का प्रतिदन जम रहा है रंग
केशवनगर कॉलोनी में दस दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार की रात में यहां पंडाल में पास द बॉल ओर जलेबी रेस प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महिला और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के नियम निर्देश अनुसार एक से बढ़ कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी। अचानक हुई तेज बारिश के बाद भी भक्तगणों का उत्साह कम नही हुआ। देर रात तक बारिश में भीगते हुए महिला पुरुष और बच्चों ने गरबा रास किया। केशवनगर रहवासी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेशोत्सव कार्यक्रम में मनोरंजक रंगारंग प्रतियोगिताओं में विजेताओ को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु
नगर के बीच नीक चौक के गली वीटी रोड़ में पिपलेश्वर महादेव गणेश उत्सव समिति के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थल और पांडाल क्षेत्र को विद्युत झालरो से सजाया गया है। समिति के शुभम सराफ,प्रगनेश मोदी व अन्य ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। वहीं एमजी रोड़ युवा जागृति फें्रड सर्कल के वरिष्ठ सदस्य जयेश भटट, अमरीश शाह, हेमंत कोठारी, गोविंद जोशी,मुकेश गुप्ता, राजु शाह,अमरीश नंगवाडिय़ा, सचिन शुक्ला,बालकृष्ण शाह ने बताया की एमजी रोड़ नगर का मुख्य मार्ग होने से यहां पर एमजी रोड़ के अलावा नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने आते है। सर्कल का मुख्य उददेश्य हिंदू समाज में धर्म के प्रति आस्था जगाना है। उन्होंने बताया की समिति में करीब 25 से 30 सदस्य है जो प्रतिवर्ष गणेश उत्सव के एक माह पूर्व ही तैयारी जोर शोर में शुरू कर देते है।
महिलाए पुरूष ले रहे आयोजनो में भाग
दस दिवसीय गणेश उत्सव के चलते नगर के अनेक गणेश पांडालो में कई कार्यक्रम किए जा रहे है। नगर के झंडा चौक, रणछोडऱाय मार्ग, कालिका माता मंदिर मार्ग, पोस्ट आफिस चौराहे,तिलक मार्ग, प्रतापगंज मार्ग, सेमलपाटी, राक्शा, असाढ़पुरा व अन्य स्थानों पर भी गणेश उत्सव की धुम है। यहां पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के पांडाल में महिलाओं और बच्चों के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे है। वहीं महिलाएं भजन भी कर रही है। साथ ही गरबा भी खेला जा रहा है।
ये आयोजन हो रहे
आरती के पश्चात गणेश पांडाल में बच्चों के लिए चेयर रेस, निंबु रेस, एक मीनट,दौड़,भजन ओर सुंदरकांड सहित अन्य कार्यक्रम किए जा रहे है। प्रतिदिन आरती और प्रसादी माहेल्ले में निवासरत हर परिवार की और से की जा रही है। आरती,प्रसादी वितरण और कार्यक्रमो के दौरान मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है।
फोटो केप्शन अली 1. केशवनगर कॉलोनी के गणेशोत्सव कार्यक्रम में पास द बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



