कलेक्टर कार्यालय पर देंगे धरना
गिरीराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कमलनाथ की कांग्रेस सरकार की विफलता के विरोध में 11 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उक्त धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घंटी बजाकर सरकार को जगाया जाएगा। कांग्रेस सरकार द्वारा जन विरोधी कार्यो को लेकर भाजपा द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर दोपहर 12 बजे विराट धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आलीराजपुर जिले में अंधाधुंध शिक्षकों के स्थानांतरण कर जिस तरह से 321 स्कूलों को शिक्षक विहिन किया गया है। उसके चलते छात्र.छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। वहीं स्थानांतरित शिक्षकों से सहायक आयुक्त द्वारा रिलिव करने के लिए पैसो की मांग भी की गई है। कई शिक्षक ऐसे भी है जो स्थानांतरण के चलते धरने पर भी बैठ चुके है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और मंत्री व कांगे्रस के विधायक ही एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। जिससे यह अंदाज लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार कितना चरम पर है।
भारी भरकम बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान
प्रदेश प्रवक्त चौहान व जिलाध्यक्ष शाह ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। वहीं कांग्रेस सरकार द्वारा कई जन हितेषी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है। जिससे आमजन काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में कांगे्रेस की सरकार बनी है प्रदेश सहित आलीराजपुर जिले में बिजली कटोती की जा रही है साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे है। वहीं छात्र.छात्राओं को छात्र वृति व आवास ग्रह की राशि भी नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही शिक्षकों के स्थानांतरण में महिलाओं के साथ जिस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया है उसका भाजपा विरोध करती है।
भाजपा संगठन चुनाव की कार्यशाला 9 को
प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा संगठन चुनाव को लेकर ध्रुवनारायण सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन 9 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यशाला के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। कार्यशाला में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp