नगरीय विकास की सभी योजनाओं की डीपीआर बनवाकर भोपाल भिजवाओ, सभी के लिए राशि स्वीकृ करुंगा- नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह

पूर्व विधायक स्व. वेस्ता पटेल की 16वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपंन,
वनमंत्री उमंग सिंगार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने लिया आड़े हाथ,
पटेल परिवार आपके हर सुख दुख में रहेगा खड़ा- विधायक मुकेश पटेल
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
आदिवासी अंचल की नगरीय निकायो के विकास के लिए में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। नगर पालिका और नगर पंचायत के सीएमओ को निर्देश दे रहा हूं कि आलीराजपुर नगर के विकास के लिए जो बड़ी मांगे नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने रखी है उन सभी की डीपीआर बनवाकर मुझे भोपाल पहुंचाओ इसकी राशि में स्वीकृत करूंगा। यह काम पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। नगरीय विकास मंत्री के रूप में में यह वचन देता हूं कि जो भी मांगे रखी है उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धनसिंह ने बुधवार 4 सितंबर  को स्थानीय रामदेव वाटिका में आलीराजपुर के पूर्व विधायक स्व. वेस्ताजी पटेल की 16 वी पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजली सभा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।  


1 अप्रेल 2020 से पेंशन की राशि होगी 1 हजार रूपए
नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धनसिंह  ने मंच से घोषणा की की आगामी 1 अप्रेल 2020 से नपा व नपं द्वारा दी जाने वाली विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन की राशि 1 हजार रूपए प्रतिमाह की जाएगी। क्योकि हमने सिर्फ जनता के बारे में सोचा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने यह राशि 300 से बढ़ाकर उसे दुगूनी करते हुए 600 रूपए की थी। यह काम पिछले 15 सालों में प्रदेश में सरकार रही भाजपा भी नहीं कर पाई थी। मंत्री जयवर्द्धनसिंह  ने कहा कि इस साल युवा स्वाभिमान योजना के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 100 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया है। आलीराजपुर नगर में बड़े पुल, बेराज सौंदर्यीकरण, फिल्टर प्लांट से संबंधित सभी मांगो को पूरा किया जाएगा।
आपने मुकेश पटेल को चुनकर इतिहास बनाया है
मंत्री जयवर्द्धनसिंह  ने कहा कि नगर में प्रतिदिन पेयजल सप्लाई हो सके इसके लिए प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है। मंत्री ने निर्देश दिए कि आप मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान योजना के तहत सम्मेलन करवाकर 100 जोड़ों का विवाह करवाए। जिनके खाते मे सीधे ५१ हजार रूपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की की मुझे आज जो ज्ञापन दिए गए है उसके तहत आदिवासी वीर महापुरूषो जैसे बीरसा मुंडा, बाबा भीमराव अंबेडकर व टंटया मामा की प्रतिमा चौराहो पर लगाई जाए। वहीं न्यायालय में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का जो प्रस्ताव आया है उसके  लिए वे जिला न्यायाधिश से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने 15 सालो में भाजपा शासन में जो संघर्ष किया है उसका यह परिणाम है कि आप सभी के आशिर्वाद से आपने नौजवान  विधायक मुकेश पटेल को चुनकर इतिहास बनाया है।
पटेल परिवार से मेरे पारिवारिक संबंध
नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धनसिंह  ने मंच से अपने संबोधन में पटेल परिवार की और इसारा करते हुए कहा कि इस परिवार से मेरे राजनीतिक संबंध नहीं है बल्कि हमारे पारिवारिक संबंध है और इस क्षेत्र की जनता इस परिवार को निरंतर आशिर्वाद देती रहे यही मैं आप सभी से कामना करता हूं। इनके कहने पर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
पटेल परिवार सुख दुख में आपके साथ खड़ा है
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि मैने अपने पिता स्व. वेस्ता पटेल की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मेरे बड़े भाई व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धनसिंहजी को आमंत्रित किया था। मै मंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि आलीराजपुर में नपा अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा जो विकास कार्यो की मांग रखी गई है उसे शीघ्र स्वीकृत करने की कृपा करे। यहां 15 सालों से विकास रूका हुआ था। लेकिन आज मैरे पिताजी के आशिर्वाद से और आप सभी जनता के सहयोग से मैं आपके सामने विधायक के रूप में खड़ा हूं। आलीराजपुर जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विधायक पटेल ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पटेल परिवार आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वन मंत्री सिंगार को लिया आड़े हाथ
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने वन मंत्री उमंग सिंगार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राजासाहब दिग्विजयसिंह के खिलाफ एक आदिवासी विधायक व मंत्री आरोप लगा रहा है कि राजासाहब रेत माफिया व शराब माफियाओ से मिले हुए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने आक्रोशित हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं उमंग सिंगार से कि वन मंत्री रहते हुए आपने कितना भ्रष्टचार किया है। आपके दलाल लोग जिले में घूम घूमकर डीएफओ व वन विभाग वालो से राशि वसूलने में लगे है। जबकि राजा साहब ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में आदिवासियों के लिए बहुत सारी योजनाए चलाई। पंचायती राज कानून लागू किया और वन भूमि के पटटे दिए। इसके बावजूद आदिवासी होते हुए राजासाहब पर झुठे आरोप लगा रहे है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने सभी आदिवासी विधायकों और मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग की की ऐसे झूठ बोलने वाले मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाए। पटेल ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासन में जो विकास कार्य अधूरे पडे है उसे अब पूरा करेंगे। क्षेत्र की जनता ने मुकेश पटेल को विधायक चुनकर मेरे पिताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

नपा अध्यक्ष ने नगर विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने अपने संबोधन में नगर विकास के लिए करीबन 5 से 6 करोड़ रूपए की राशि के प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग करते हुए यह प्रस्ताव मंत्री जयवर्द्धनसिंह  को सौंपे। नगर के प्रमुख सड़कों का डामरीकरण करने, आचार्य मंदिर से प्रताप ब्रिज तक नाले का सौंदर्यीकरण करने, अस्पताल मार्ग के नाले पर समाधि स्थल से फिल्टर प्लांट मार्ग तक सौंदर्यीकरण कार्य सहित नगर विकास के कई सारी मांगे रखी। इस दौरान जोबट विधायक कलावती भूरिया ने नगर पंचायत जोबट द्वारा बनाई गई सड़क में भारी भ्रष्टाचार की जांच की मांग और जोबट नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग मंत्री जी से की। सभा को धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम डी ने भी संबोधित किया। संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर ने किया। आभार अनिल थेपडिय़ा ने माना। 
कार्यक्रम की झलकियां
.मंत्री जयवर्द्धनसिंह  का आलीराजपुर आने का निर्धारित समय दोपहर 2.३० बजे था लेकिन वे अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से शाम ५ बजे आलीराजपुर पहुंचे।
.डॉक बंगले से सभा स्थल रामदेव वाटिका तक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर मंत्री जी ने जनता का अभिवादन स्वीकारा। उनके साथ खुली जीप में विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल,विधायक कलावती भूरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, युवा नेता पुष्पराज पटेल भी साथ में खड़े थे।
.सभा स्थल पर मंत्री जी को पारपंरिक आदिवासी पगड़ी व झुलड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें तीर कमान व पिथोरा कला का चित्र भी भेंट किया गया। उन्हें 51 किलो के फूलों से सजी माला भी पहनाई गई।
.मंत्री जी जैसे ही डॉक बंगले पर पहुंचे उत्साही कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उन्हें फुलमालाओ से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से मंत्री जी बहुत अभिभूत हुए और खुले दिल से सबका स्वागत स्वीकारा।
.मंच पर मंत्री जी का स्वागत करने के लिए नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, पार्षद रितेश डावर, कांतिलाल राठौड़, आनंद सोलंकी, माधु सुरभान भी पहुंचे और उन्हें फुलमाला पहनाकर नीचे उतर गए।
.टंकी मैदान पर दोपहर 1 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों की भीड़ जूटना आरंभ हो गई थी। जिन्हें शाम 5 बजे तक करीब 4 घंटे तक मंत्री जी के इंतजार में रूकना पड़ा। सभी को रोकने के लिए विधायक मुकेश पटेल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने पारंपरिक ढोल संगीत आदि का इंतजाम किया था।
बस स्टेंड पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों और एमजी रोड़ पर किराना व्यापारी संघ ने रैली व मंत्रीजी को पुष्पहारों से स्वागत किया।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, कांग्रेस नेता यतेन्द्रसिंह भाटी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, युवा नेता पुष्पराज पटेल,विक्रम भाटिया, दिलीप पटेल, श्याम राठौड़,राजेश चैधरी राहुल परिहार,अनूप सोमानी, खुर्शिद अली दिवान, राजेन्द्र टवली, कांग्रेस आईटी सेल के इरशाद मंसुरी आईटीसेल, प्रबोध भाटी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश चौहान, उदयगढ़ ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष कमरू अजनार, नारायण अरोड़ा, बहादूर भाई, राजू डूमसिंह, राजेन्द्र राठौर, सोनू वर्मा,बारिक कुरैशी, शाबिर बाबा,  जोबट से भूरु अजनार, रेमंडसिंह, मम्मा मियां सहित आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
Share on WhatsApp