पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप एसपी को सौंपे ज्ञापन
गिरिराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बयडिय़ा में सोमवार की सुबह बूटसिंह पिता चिरला के द्वारा कथित तौर पर पुलिस द्वारा प्रताडि़त करने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बूटसिंह के भाईए परिजन व बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने सुबह सोंडवा थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर घेराव किया। जिसके बाद दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर विधायक मुकेश पटेल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेलए कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर के साथ मिलकर एसपी विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सोंडवा पुलिस पर बूटसिंह को प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए है। हालाकि एसपी श्रीवास्तव ने मीडिया को दिए बयान में इन आरोपो का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस ने किसी प्रकार की प्रताडऩा नहीं की है। वहीं इस पुरे मामले की न्यायिक जांच के लिए कलेक्टर को पत्र लिख रहे है।
क्या है मामला
मृतक बूटसिंह के नजदीकी रिश्तेदार अमरसिंह पिता फूलसिंह निवासी बयडिया ने लिखित आवेदन में बताया कि सोंडवा के ग्राम बयडिय़ा में गत 27 अगस्त को सोंडवा पुलिस किसी मामले में एक युवक धिरेन्द्र पिता बूटसिंह निवासी बयडिय़ा से पुछताछ करने के लिए गई थी। पुलिस को अपने पीछे आता देख धिरेन्द्र ने खेतो की और दौड़ लगा दी। कथित तौर पर धिरेन्द्र ने खेत के किनारे बह रही अनखड़ नदी में छलांग लगा दी। उसके बाद से ही युवक धिरेन्द्र लापता चल रहा है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी साथ ही दूसरे दिन आलीराजपुर आकर विधायक पटेल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के साथ एसपी को पुलिस द्वारा की गई इस गुंडागर्दी से अवगत कराया गया था। इसके बाद एसपी विपुल श्रीवास्तव ने उक्त घटना की गहन जांच व धिरेन्द्र को तलाशने की बात कहीं थी। किंतु उस दिन से लापता धिरेन्द्र अभी तक नहीं मिला।
पुलिस की प्रताडऩा से तंग आकर बूटसिंह ने की आत्महत्या
शिकायत कर्ता अमरसिंह ने एसपी को दिए अपने दूसरे आवेदन में बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी अभी तक धिरेन्द्र नहीं मिला है और ना ही उसका शरीर मिला है। इस तरह धिरेन्द्र को पुलिस द्वारा बल पूर्वक उफनती नदी में कूदने पर मजबूर कर दिया गया। यही नहीं पुलिस द्वारा इस घटना के तत्काल बाद भी अमानवीय कदम उठाए गए। धिरेन्द्र के द्वारा पानी में छलांग लगाने के बावजूद पुलिस धिरेन्द्र के पिता बूटसिंह को उठाकर थाने पर ले गई। पुलिस द्वारा लगातार बूटसिंह के घर आकर उसको एवं उसके परिवार को धोंस धमकी देकर मारपीट कर प्रताडि़त करने लगी। पुलिस की लगातार प्रताडऩा के कारण १ सितंबर को शाम ७ण्३० बजे भी कुछ पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में बूटसिंह के घर आए और उसे प्रताडि़त कर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुुलिस की लगातार प्रताडऩा के कारण मजबूरीवश बूटसिंह ने रात्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत कर्ता अमरसिंह ने उक्त प्रकरण में तत्काल न्यायिक जांच कर घटना में लिप्त पुलिस वालो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसपी श्रीवास्तव से विधायक पटेल व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच की मांग की। जिसे एसपी ने स्वीकार किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम सेठ राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, अभिभाषक अनिल कप्तान, अनिल थेपड़िया, विक्रम भाटिया आदि उपस्थित थे।
इनका कहना है.
पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगीए पुलिस पर लगे प्रताडऩा के आरोप सही नहीं है। शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस स्वयं न्यायिक जांच के लिए कलेक्टर महोदय को कहेगी।
-विपुल श्रीवास्तव एसपी आलीराजपुर।
Share on WhatsApp