3 शासकीय स्कूलों में साइकल वितरण समारोह संपंन
आली,थोड़सिंधी व मथवाड़ में पात्र विद्यार्थियों को विधायक पटेल ने की साइकलें वितरित
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
विद्यार्थियों आपका भविष्य पढ़ाई में है मनोयोग से पढ़ाई करे। फेसबूक,वाटसप और टीकटोक में अपना दिमाग नहीं लगाए। अच्छी पढ़ाई करने से ही आपका भविष्य संवरेगा। यह बात क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने शनिवार को आलीराजपुर व सोंडवा विकासखंड के ग्राम आली, थोड़सिंधी व मथवाड़ के शासकीय स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि वे समय पर नियमिति स्कूल पहुंचे और विद्यालय का बेहतर परीक्षा परिणाम देवे। विधायक पटेल ने सभी बच्चों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर अपनी और से पुरूस्कार देने की भी घोषणा की।
मथवाड़ में शासकीय हाय स्कूल में विधायक पटेल ने 60 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया। बाीआरसी भंगूसिंह तोमर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन शिक्षक बघेल ने किया। इसके पूर्व ग्राम के जन प्रतिनिधियों व स्टॉफ के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम थोड़सिंधी मे शासकीय हाय स्कूल में संपन्न समारोह में विधायक ने 56 पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिले वितरित की। सरपंच जमरा रावत, शिक्षक पदमसिंह बघेल,धीरूसिंह ओहरिया, इंदरसिंह ओहरिया, अभयसिंह चौहान, जन शिक्षक गणपत चौहान आदि ने सहभागिता की। थोड़सिंधी में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बीआरसी अविनाश वाघेला ने किया। वहीं ग्राम आली में विधायक द्वारा 25 बच्चों को निशुल्क साइकिले वितरित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमसेठ राठौर, ब्लॉक कांग्रेस सोंडवा के अध्यक्ष हरदास भाई भी उपस्थित थे।
कक्षा पहली से 10 वीं तक मात्र 6 शिक्षक जिसमें से भी 2 का हो गया ट्रांसफर
शासकीय हाई स्कूल आली में प्रभारी प्राचार्य धुंधरसिंह रावत ने अपने स्वागत भाषण में विधायक पटेल को विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में कक्षा पहली से 10 वी तक सिर्फ 6 ही शिक्षक है ओर २७५ विद्यार्थी है। इन पदस्थ 6 शिक्षकों में से भी 2 शिक्षकों का तबादला हो गया है। इस स्थिति मे अब विद्यालय में 275 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक ही रह गए है। विद्यार्थियों का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। विधायक पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को युक्तियुक्तकरण और अतिशेष शिक्षकों की भर्ती करवाने का प्रयास करूंगा। संचालन अध्यापक गुमानसिंह जमरा ने किया। कार्यक्रम में विक्रम भाटीया, श्याम राठौड, झेतरसिंह, उत्तम कोठारी, जीतु देवड़ा, धमेन्द्र चौहान, ग्राम पटेल भुवानसिंह, सरपंच ईडला भाई, नवलसिंह रावत व अन्य उपस्थित थे।
Share on WhatsApp