जिला प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज होकर लिपिक संघ ने सौपा ज्ञापन

लिपिक दिलीप पंवार के प्रकरण में किया जा रहा विलंबन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज होकर मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा गुरूवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता के नाम से एसडीएम अशफाक अली को ज्ञापन दिया गया। संघ द्वारा समस्त तथ्यों का उल्लेखित करते हुए ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि चिकित्सा विभाग के सिनियर लिपिक पवार के प्रकरण में इतना विलंबन नहीं होना चाहिए अगर दिलीप पंवार गलत है तो उनके खिलाफ  कार्रवाई करे और अगर दोष मुक्त है तो तुरंत उनके पक्ष में कार्रवाई करें अन्यथा आगामी दिनों में संघ द्वारा विरोध कर कलम बंध हड़ताल करने के लिए मजबूर होगा। जिसकी पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी। 
क्या है मामला
30 सितम्बर 2018 को निधि फरकरे स्टाफ  नर्स की एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। स्व. निधि फरकरे की मृत्यु का लाभ उठाते हुए अज्ञात कारणों से बिना किसी आधार के मुख्यालयों पर मौजूद चिकित्सकों और स्टॉफ पर कई गंभीर आरोप लगाकर चिकित्सा विभाग की कुछ नर्सो द्वारा हंगामा किया गया था। इस हंगामें की गाज वहॉ पर उपस्थित चिकित्सा विभाग के सिनियर लिपिक दिलीप पॅवार पर गीरी थी। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा उनके उपर विभागीय जॉच के साथ साथ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। विभागीय जॉच पूर्ण होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिसके चलते जिला प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज होकर लिपिक संघ ने ज्ञापन सौंपा।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर जिला लिपिक संघ के सचिव एमआर खान, तहसील अध्यक्ष तेनसिंह सोलंकी, डीके तिवारी, कलेक्टर अधीक्षक अलाउद्दीन चंदेरी,निर्वाचन प्रवेक्षक भानुप्रकाश जोशी,जिला नाजिर राजेश बिश्या,स्थानिय निर्वाचन पर्यवेक्षक सरदार चौहान,जिला प्रवक्ता जिग्नेश सिसौदिया व जयेन्द्र तंवर समेत कई लिपिक कर्मचारी व महिला लिपिक उपस्थित थें।

Share on WhatsApp