परिजनों को दी आर्थिक सहायता, सीएम को मुआवजा राशि देने के लिए लिखा पत्र
Share on WhatsApp
युवक की सीआईएसफ की शारिरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हुई थी मौत
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने रविवार को ग्राम भीमबयड़ा पहंुचकर गत 16 अगस्त को देवास में सीआईएसफ की शारिरिक दक्षता परीक्षा के दौरान जिले के युवक भूरसिंह सोलंकी की दौड़ने के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत पर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक पटेल ने मृत परिजनों को अपनी ओर से पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी भेंट की। विधायक पटेल ने मृत भूरसिंह के पिता कमलसिंह को बताया कि भूरसिंह की सीआईएसएफ की भर्ती परीक्षा के दौरान हुई मौत की जानकारी मेरे द्वारा सीएम कमनलाथ को दी गई है और भूरसिंह की मौत पर मुआवजा राशि देने की मांग करते हुए परिवार के किसी एक युवक को नौकरी देने की मांग की हैं। विधायक पटेल को अपने निवास पर पहंुचा देख मृत भूरसिंह के पिता फफक फफक कर रो पड़े। विधायक पटेल ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि भूरसिंह बेहद होनहार युवक था और मेरे निवास पर रहकर ही उसने कक्षा आठवीं से दसवी तक की पढ़ाई की थी। इस दौरान विरेंद्र रावत, विजय चैहान, दिनेश प्रजापित सहित बड़ी संख्या में ग्राम भीमबयड़ा के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
