रफीक कुरैशी जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नियुक्त

मीडिया साथियो ने बधाईयां प्रेषित कर शुभकामनाए दी 
गिरिराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज।सिटी रिपोर्टर
 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथजी की सहमती एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया ओर पार्टी संगठन की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने रफीक कुरैशी को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला मिडिया  प्रभारी नियुक्त किया है। श्री पटेल ने आशा कि हे कि वह संगठन नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो से समन्वय बनाकर पार्टी गतिविधियो, बेठको ओर कार्यक्रमो को मीडिया के माध्यम से आमजनो तक पहुंचाने के कार्य को तत्परता से करंेगे। श्री कुरैशी की नियुक्ति पर क्षेत्रिय विधायक मुकेशा पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, मीडिया साथियो ने बधाईयां प्रेषित कर शुभकामनाए दी है। 

Share on WhatsApp