आजाद नगर पुलिस की एक बड़ी सफलता

लुट का चोथा आरोपी पुलिस गिरफ्त में 
विशाल वाणी
आजादनगर। सिटी रिपोर्टर 
थाना आजाद नगर के अपराध क्रमांक 40/19 धारा 394,395  भादवि एंव 25,27 आर्म्स एक्ट में आरोपी राघु पिता जयराम भील उम्र 40 वर्ष निवासी भुरछेवड़ी थाना उदयगड़ का करिब 6 माह से फरारा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सीमा अलावा के निर्देशन एंव एसडीओपी महोदय आरसी भाकर मार्गदशर्न तथा थाना प्रभारी महोदय आजाद नगरए श्री कैलाश बारिया के नेतत्व में टीम गठित की गई । टीम में उनि बीएस अमलीयार सउनि अभयसिह नायक एआर 06 दिलीप चौहानएआर422 रविन्द्र जमरा एआर400  मुकेश अमलीयार एआर 69 अनिल ठाकुर एआर464 प्रताप को शामिल किया गया । आरोपी राघु को पुलिस ने उसके गांव भुछेवड़ी के खेत से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी राघु के कब्जे से लूट जेवर 2 सोने की बाली व चांदी 12 सिक्के के कुल कीमती 11 हजार रूपये का मश्रका बरामद किया गया  ।
 गोरतलब है कि उक्त आरोपी ने पुर्व में गिरफ्तार सुदा आरोपी लिमसिह  रमेश व जेनु के साथ मिलकर आजाद नगर मे फिलमी स्टाईल में देशी कट्टे व चाकु के दम पर फरियादी कालु सेठ के हाथपैर बांधकर करिब 1 लाख 50 हजार नगदी व सोने चांदी के आभुषण सहीत लाखो रूपये का सामान  लुटकर फरार हो गये थे । जिसमें से आरोपी लिमसिह  रमेश व जेनु  को पुर्व मे गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किये गये है । आरोपी राघु को दिनांक 16अगस्त 19 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
Share on WhatsApp