मासूम छात्र सौरभ की संदेहास्पद मौत पर नगर बंद ऐतिहासिक सफल,
जब तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो स्कूल को बंद रखा जाए,
कलेक्टर ने 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
नगर के डॉन बास्को स्कूल की घोर लापरवाही व कुप्रबंध के चलते कक्षा 7 वीं के 12 वर्षीय मासूम छात्र सौरभ पिता थानसिंह बामनिया की संदेहास्पद मौत गुजरात के छोटाउदयपुर में हो गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सौरभ की मौत नदी में नहाते समय डूबने से हुई हैं। इस बच्चे की असामयिक मृत्यु से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दुरूख व्याप्त हैं। वही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश भी हैं। इसी आक्रोश को जताने और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्व समाज के आह्वान पर जिला मुख्यालय बंद शत प्रतिशत सफल रहा। बंद के दौरान टंकी मैदान से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली गई और कलेक्टर सुरभि गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर गुप्ता ने इस मामले में जांच कमेटी गठित करने की घोषणा करते हुए सात दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बंद आंदोलन के दौरान क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल टंकी मैदान पहुंचे और उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी।
मासूम सौरभ को दी श्रद्धांजलि
दोपहर बाद शहर के बस स्टैंड चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे आदिवासी समाज सहित नगर के सर्व समाज के प्रतिनिधियो तथा समस्त राजनीतिक दलों और कर्मचारी संगठनोंएजयस के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मासूम सौरभ बामनिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। सभा के पश्चात सैकड़ों की संख्या में एकत्रित नागरिकों ने मासूम छात्र का चित्र व तख्तियां लेकर मौन जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान बरसात होती रही। यह जुलूस ढाई किलोमीटर दूर स्थित कलेक्टर कार्यालय तक नगर के मध्य से होकर पैदल निकाला गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर से छात्र के पिता थानसिंहएपूर्व विधायक नागरसिंह चौहानएनपा के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सेनए दिलीप चौहानए नितेश अलावा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में अपनी बात रखी और सौरभ की मौत के जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर दो ज्ञापन कलेक्टर को सौंपे गए जिनका वाचन गिरिराज मोदी और मुकेश रावत ने किया।
ज्ञापन में उठाए गए कई सवाल
. बिना पालकों को बताएं प्रशासन की बिना परमिशन ओर जब में भारी बारिश के चलते हाई अलर्ट जारी है अलीराजपुर कलेक्टर द्वारा भी सभी स्कूलों को अवकाश दिया गया ऐसे में निजी स्कूल डॉन बास्को के प्रबंधकों द्वारा गुजरात के छोटाउदयपुर पिकनिक पर ले जाना कतई मानने लायक बात नही हैं। क्योकि पिकनिक हेतु छोटाउदयपुर में कोई विशेष जगह नही है। पिकनिक की योजना तत्कालीन हालात को देखते हुए सम्भव ही नहीं थी।
. पिकनिक पर बच्चों को ले जाने की सूचना पालको को भी नही दी गई।
. मृतक बालक के पैर फिसलने से नदी मे डूबने से मृत्यु होना बताया जा रहा है तो सवाल उठता है की उस समय मौजूद स्टाफ ओर बाकी लोगों द्वारा बचाव में कोई प्रयास क्यों नही किया गया।
. इस दुखद घटना के बाद पालक से संतोषजनक बात करने वाला भी कोई जवाबदेह प्रबंधक नहीं था।
. पिकनिक मनाने ले गए स्कूल स्टाफ व बच्चों की सूची भी नही बताई जा रही है। की आखिर कौन लोग पिकनिक मनाने साथ गए थे। ऐसे में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ संदेह उतपन्न हो रहा है और जिलेवासियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है।
ऐसे कई सवालों के साथ ज्ञापन राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री के नाम दिया ओर डॉन बास्को स्कूल को बन्द कर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया। साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि उक्त कार्यवाही अगले 3 दिनों में पूरी नही होती है तो अगले दिन ही पूरा जिला बन्द कर उग्र आंदोलन किया जाएगा उक्त बातें ज्ञापन में कही गयी ओर कलेक्टर से पीडि़त परिवार के साथ बातचीत पालक सहित अन्य लोगों ने किया।
दो मिनिट का मौन रख कर दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में सचिव सरपंच व शिक्षक संघ गवहान ग्रामवासी, विधायक मुकेश पटेल,पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, विक्रम सेन, मकु परवाल किशन राठौड़, राजेंद्र मोदी, महेश भिंडे, नरपत सिंह रावत, रतन रावत, भिंडे सर,सुरेश सेमलिया, रणजीत पटेल, कैलाश चौहान,प्रदीप भाई, भुवान दादा, माधुसिंह भाई, केसर सिंह, कनेश सर, जुवानसिंह, मनोज भाई, मेहुल जैन, अभिषेक गेहलोद, दीपक मोदी, राजेन्द्र मोदी, मौर्या सर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्ञात हो की 2 दिन पहले इस सबन्ध में विभिन्न समाज के लोगो द्वारा मृतक बालक के परिवारजनों से उनके गांव गव्हांन में जाकर मुलाकात की ओर जानकारी लीएउसके बाद जनपद पंचायत में सचिव संगठन के साथ रतनसिंह रावतएदिलीप चौहानएनितेश अलावाएकैलाश चौहान के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई थी जिसके बाद आज 16 अगस्त को सर्वसहमति से ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था। मृतक बालक के पिताजी ओर परिवारजनों का कहना है के ये मामला कुछ और है इसकी जांच और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कि मांग की जाना चाहिए।
विधायक पटेल पहुंचे टंकी मैदान
स्थानीय डॉन बॉस्को विद्यालय के कक्षा सातवीं के छात्र सौरभ बामनिया की स्कूल पिकनिक के दौरान छोटा उदयपुर में नदी में गत 12 अगस्त सोमवार को डूबने से हुई रैली के आरंभ में विधायक पटेल ने वहां पहुंचकर मृतक छात्र सौरभ के पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उपस्थित आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस घटना के संबंध में मैंने छोटा उदयपुर पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों से बातचीत की है और दोषी डॉन बॉस्को स्कूल प्रबंधन व स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। शीघ्र ही छोटा उदयपुर से पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अफसर यहां आएंगे। विधायक पटेल ने भरोसा दिलाया कि वे आलीराजपुर प्रशासन को भी इस मामले में निर्देशित कर रहे हैं जिससे कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शीघ्र जांच करवा कर इस मामले के जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्यवाही करवाई जा सके । विधायक श्री पटेल ने नगर के अन्य निजी स्कूलों के प्रबंधन से निवेदन किया कि वे बारिश के दिनों में किसी भी प्रकार के पिकनिक टूर आदि ना निकाले जिससे कि आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सकेगा। विधायक पटेल ने सौरभ के पिता थानसिंह व परिजनों को इस मामले में हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर आंदोलन कारी उपस्थित थे।
Share on WhatsApp