कलेक्टर सुरभि गुप्ता करेंगी ध्वजारोहण
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम खेल परिसर में आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ध्वजारोहण करेंगी। तत्पष्चात राष्ट्रगान एवं म.प्र. गान होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9.15 बजे से मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके बाद शांति के प्रतीक कपोत एवं गुब्बारें आसमान में छोडे जाएंगे। परेड में सम्मिलित सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर एवं जयघोष किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी एवं परेड कमांडरों से परिचय होगा। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा पी.टी. का प्रदर्षन किया जाएगा। तत्पष्चात स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण एवं सम्मान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न शासकीय भवनों में मनमोहक विद्युत साज सज्जा की गई। है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह कलेक्टोरेट कार्यालय अलीराजपुर में कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ध्वजारोहण करेंगी।
मध्यान्ह भोजन के तहत विषेष भोज कन्या छात्रावास हरसवाट में होगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला विषेष मध्यान्ह भोज कार्यक्रम 15 अगस्त 2019 को दोपहर 12 बजे से शासकीय कन्या छात्रावास हरसवाट में आयोजित होगा। उक्त आयोजन में विषेष रूप से कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुदेष मालवीय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्यजन सम्मिलित होंगे। वहीं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुदेष मालवीय ने समस्त विद्यालयों मंे विषेष भोज कार्यक्रम आयोजित किये जाने संबंधित निर्देष दिए है।
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ होगा। जारी कार्यक्रम अनुसार एक जनवरी 2020 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम फोटो निर्वाचक नामावली में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2020 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जायेगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी से 15 जनवरी 2020 के मध्य किया जायेगा। पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियाँ 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर 2019 तक होंगी। मतदाता की फोटो क्वालिटी का परीक्षण, मतदाता प्रमाणीकरण किया जायेगा। एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण और मतदान केन्द्र के भवनों का भौतिक सत्यापन 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर के दौरान होगा। एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को किया जायेगा। 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज की जायेंगी। दो नवम्बर से 10 नवम्बर तक विशेष कैम्प लगाये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 15 दिसम्बर 2019 से पूर्व किया जायेगा। निर्वाचक नामावली का विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण एवं अंतिम प्रकाशन की अनुमति 25 दिसम्बर से पूर्व प्राप्त की जायेगी। डेटाबेस का अद्यतन और पूरक सूची का प्रकाशन 31 दिसम्बर के पूर्व किया जोगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक के अनुसार किया जाएगा।
Share on WhatsApp