चांदपुर के शाउमावि में साइकल वितरण समारोह संपंन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
विद्यार्थीजन नियमित तौर पर विद्यालय आकर अध्ययन कार्य में रुचि लेकर अपना भविष्य बनाने की ओर अग्रसर रहे। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में 60 से 70 प्रतिशत अपनी उपस्थिती दर्ज कराना चाहिए। ऐसा नहीं करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी मेरे द्वारा प्रत्येक दो माह में विद्यालय से ली जाएगी। साथ ही विद्यालय के शिक्षक गण भी अध्यापन कार्य के प्रति गंभीर रहे और विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देवें। जिससे बच्चें अपने माता पिता के सपनों को साकार कर सके। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को चांदपुर के शाउमावि में विद्यार्थियों को निशुल्क साइकल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विद्यार्थियों के पास पढ़ाई के लिए 220 दिन
विधायक पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक साल में 220 दिन मिलते है। इन दिनों में पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस करते हुए अपना सुनहरा भविष्य बनाने के लिए प्रयास करे। यदि आप मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो आप अपना अच्छा भविष्य बना सकेंगे। पटेल ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे पुष्पमालाएं अपने माता पिता व भगवान को पहनाएं मुझे व किसी को नेता को मालाएं नहीं पहनावे। विधायक पटेल ने विद्यालय की अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मैदान पर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग को पूरी करने का आश्वासन भी दिया।
महिला भृत्य को वेतन नहीं मिलने पर दिए 2 हजार रुपए
समारोह के शुभारंभ पर विधायक पटेल ने सरस्वती के चित्र पर पूजन व माल्यार्पण के लिए विद्यालय की महिला भृत्य भूरीबाई को बुलवाया व उससे पूजा करवाई। विधायक ने भूरी बाई से वेतन संबधी जानकारी ली तो भूरीबाई ने कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर विधायक पटेल ने मंच पर उसे आमंत्रित कर उसे पुष्पमाला से स्वागत किया और अपनी ओर से मौके पर ही 2 हजार रुपए नगद की सहायता राशि राखी पर्व के लिए भेंट की।
प्राचार्य कौशिक वाघेला ने शाला का प्रतिवेदन पढ़ा। संचालन राजेंद्र मंडलोई ने किया। समारोह में बीईओ अच्छेलाल प्रजापति, बीआरसी खान, स्टाफ के पिंकेश वर्मा, मनीष भिंडे, दिनेश भिंडे, बघेल सहित चांदपुर सरपंच सरिता बेन, झेतरिया भाई, पूर्व सरपंच मनोज, पूर्व सरपंच रुपालसिंह, इंदरसिंह पटेल मोरधी सरपंच, मगन किराड़े सोरवा, दौलत वास्कले बोकड़िया, मुकामसिंह पटेल, अजय भिंडे, इडा रावत बोरकुंआ सहित बड़ी संख्या में बच्चें व चांदपुर क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share on WhatsApp