आलीारजपुर में अब तक 27 इंच से अधिक बारिश औसत से सिर्फ 5 इंच पीछे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिले में बीते 24 घंटे से रुक रुक कर कभी तेज तो कभी रीमझीम बारिश का दौर जारी है। हालांकि जिले में 8 अगस्त की सुबह 8 बजे तक भू अभिलेख कार्यालय के रिकार्ड अनुसार आलीराजपुर में कुल 27 इंच बारिश हो चुकी है। जो कि औसत बारिश से सिर्फ अब 5 इंच ही पीछे है। बुधवार 7 अगस्त की दोपहर से अंचल में बारिश होने का जो क्रम आरंभ हुआ वह 8 अगस्त गुरुवार शाम 7 बजे समाचार लिखे जाने तक जारी था। तेज बारिश से पूरे जिले के नदी नाले व तालाब लबालब हो गए हैं। उमराली की अनखड़ नदी में बाढ़ सा दृश्य दिखाई दिया। वह पुल से कुछ फुट ही नीचे बहती रही। इसी प्रकार सुक्कड़ नदी भी लबालब हो गई। नगर के मध्य बहन वाले नाले में भी दिन भर तेज गति से पानी बहता दिखाई दिया। हथनी नदी में पानी आने से फाटा डेम का जल स्तर बढ़ा है।
बारिश की स्थिती
मिली जानकारी के अनुसार जिले के आलीराजपुर विकासखंड में 27.44 इंच, जोबट में 24.28 इंच, उदयगढ़ में 21.44 इंच, भाबरा में 29 इंच, कठ्ठीवाड़ा में 41 .88 इंच व सोंडवा में 26.44 इच बारिश गुरुवार की सुबह 8 बजे तक रिकार्ड की गई है। हालांकि उसके बाद गुरुवार को दिन भर पूरे जिले में तेज व मध्यम तेज बरसात होने के समाचार है। इससे यह आंकड़ा और बड़ेगा। शुक्रवार की सुबह 8 बजे जब बारिश के आंकड़ों की गणना होगी तब गुरुवार की दिन भर व रात भर होने वाली बारिश का पता चलेगा। जिले में लगातार बारिश होने के चलते कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने मैदानी स्थिती का जायजा भी लिया।
लगातार वर्षा के मद्देजनर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने राजस्व अधिकारियों को दिए दिषा निर्देष
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि लगातार वर्षा के मद्देनजर सभी राजस्व अमला लगातार सतर्कता बरते। जिले में समस्त नदी-नालों, रपटों आदि जहां वर्षाजल के कारण तेज बहाव और पुल-पुलिया के उपर से पानी के बहाव की स्थिति हो वहां विषेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सुनिष्चित किये जाए। उन्होंने फाटा डेम और सरदार सरोवर के बेक वाटर क्षेत्र में बढने वाले जल स्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देष दिए। उन्होंने जिले के समस्त छोटे-बडे तालाबों, डेमों के जल स्तर की स्थिति पर भी नजर रखे जाने के निर्देष दिए। उन्होने समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में चैकीदारों के माध्यम से लगातार मुनादी कराई जाकर तेज बहाव और पुल-पुलिया, रपटों आदि जहां पानी के बहाव एवं पुल के उपर से पानी बहने वाले स्थानों पर से आमजन को दूर रखें जाने के निर्देष दिए। सुरक्षा संबंधित मुनादी के माध्यम से आमजन को भी सूचना प्रदान करने के निर्देष दिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे भी तेज बहाव वाले स्थान, नदी, नालों, रपट, पुल-पुलिया आदि के पास नहीं जाए और ना ही उन्हें पार करें। साथ ही तेज बहाव वाले स्थानों से बच्चें, आमजन, मवेषियों को दूर रखे।
कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने मैदानी स्थिति का जायजा लिया
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने गुरूवार को जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करके लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर पुल-पुलियाओं, चैक डेम, तालाबों, रपटों, फाटा डेम आदि में पानी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लगातार हो रही बारिष के मद्देनजर तेज बहाव और पुल-पुलिया के उपर से बहने वाले पानी के स्थानों पर विषेष सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देष दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को तेज बहाव वाले स्थानों से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित आमजन को दूर रखने की सलाह दी। इस दौरानएसडीएम अलीराजपुर श्री बीएस सोलंकी, तहसीलदार श्री तलवारे, कट्ठीवाडा तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और मैदानी अमला तैनात था।
Share on WhatsApp